Aaj Ka Good Luck (2nd July 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 01:04 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (2nd July 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। किसी राशि के लिए दिन नई उपलब्धियां लेकर आता है, तो किसी के लिए धैर्य और सावधानी की परीक्षा लेता है। ऐसे में छोटे-छोटे ज्योतिषीय उपाय सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने, आत्मविश्वास मजबूत करने और शुभ अवसरों का बेहतर लाभ उठाने में सहायक माने जाते हैं।
मेष- घर के बड़ों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता समाप्त होगी। अपनी गलती छिपाने के लिए झूठ बोलना पड़ सकता हैं।
उपाय- लाल कपड़े में बादाम बांधकर किसी ज़रूरतमंद को भेंट करें।
वृष- मन में जो बात है उसे कह दें, टेंशन दूर होगी। टाइम पर काम पूरा करने के चक्कर में सेहत खराब हो सकती है।
उपाय- कागज़ पर नीले पेन से "क्रीं" लिखकर तिजोरी में रखें।
मिथुन- जॉब के लिए दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। हड़बड़ी में नुकसान हो सकता है।
उपाय- मसूर के 3 दाने जमीन में गाड़ दें।
कर्क- पुराने दोस्त मिलेंगे। जरूरी काम भूलने से बॉस नाराज हो सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।
उपाय- घर के सेंटर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
सिंह- इग्ज़ैम में सक्सेस को लेकर चल रही चिंता खत्म होगी। नए ऑफर को आगे बढ़कर स्वीकारें, लाभ मिलेगा।
उपाय- पीपल के पत्ते पर रोली लगाकर पर्स में रखें।
कन्या- आप जिनसे मिलने जा रहे हैं, उनसे मुलाकात हो सकती है। फंसा हुआ धन मिल सकता है।
उपाय- किसी गरीब बच्चे को 2 लड्डू दान करें।
तुला- बाय चांस अर्जेंट वर्क आने से बाहर जाना पड़ सकता है। बड़ों से डांट पड़ सकती है। पर्सनल प्रॉब्लम खत्म होंगी।
उपाय- हनुमान जी को पूड़ी का भोग लगाकर पक्षियों को डालें।
वृश्चिक- आज जानते-बुझते गलती कर बैठेंगे, सावधान रहें। बिजनेस में सक्सेस मिलेगी। पढ़ाई पर ध्यान दें।
उपाय- गेहूं के 12 दाने ऑफिस की दराज़ में रखें।
धनु- छोटी-सी बात पर मित्र नाराज हो सकते हैं। बड़ा लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे।
उपाय- 5 उड़द के दाने गैस पर जला दें।
मकर- नए सौदे मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें, नुकसान हो सकता है। जिद पर अड़ना मेंटल स्ट्रेस देगा।
उपाय- भोजपत्र पर नीले पेन से "ममः" लिखकर पर्स या बैग में रखें।
कुंभ- किसी से झगड़ा करने की बजाय कोम्प्रोमाईज़ करके चलें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय- गेहूं पर सिंदूर लगाकर बरगद पर चढ़ाएं।
मीन- जॉब के लिए नया ऑफर मिल सकता है। अपने काम पर ध्यान दें, सक्सेस मिलेगी। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा।
उपाय- किसी बुक या डायरी के पन्ने पर लाल चंदन लगाएं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari