Aaj Ka Good Luck (1st July 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 01:28 AM (IST)

मेष- आज आपके सभी अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय-  लक्ष्य तय करके काम करें

वृष-  कार्यक्षेत्र में अच्छे विकल्प की तलाश पूरी होगी। प्रेम-प्रसंग में युवाओं को सफलता मिलेगी।
उपाय-  मेहनत और धैर्य बनाए रखें।

मिथुन- आज का दिन आपके व्यक्तित्व पर बहुत अनुकूल असर डालने वाला है। इस राशि के युवा परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। 
उपाय-  बदले की भावना न रखें।

कर्क-  तकनीकी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। 
उपाय- बिना योजना जोखिम न लें।

सिंह- आज अपनी पूरी कोशिश से लव लाइफ को अद्भुत बनाने में सफल होंगे। सैलरी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कारोबार में बड़ा सौदा तय होगा।
उपाय-  अनाथ को सहारा दें।

कन्या- ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। 
उपाय-  दूसरों को कम न आंकें

तुला-  कार्यस्थल पर वाणी में सुधार करें। व्यक्तिगत मामलों में बाहरी से बात बिगड़ सकती है।
उपाय-  हर बात में ओवरथिंकिंग न करें।

वृश्चिक- व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
उपाय-  छोटी गलतियों पर तनाव न लें।

धनु- आज का दिन हर काम में सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है।  साथी के साथ संबंधों में मजबूती और निकटता बढ़ेगी।
उपाय-  अत्यधिक शक न करें।

मकर-  आज घरवाले आप से बहुत प्रसन्न होंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। दिन मस्त रहेगा।
उपाय-  गुस्से में रिश्ते खराब न करें।

कुंभ- आज आपके जीवन में शानदार बदलाव होने वाला है। अविवाहित विवाह बंधन में बंध सकते है।  नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलेगी।
उपाय-  सकारात्मक सोच रखें।

मीन- किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।  सिंगल अकेले नही रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
उपाय-  सबको खुश करने की कोशिश में खुद को न भूलें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News