Aaj Ka Good Luck (25th June 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 07:32 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (25th June 2026):  वैदिक ज्योतिष के अनुसार 25 जून 2026, गुरुवार का दिन विशेष आध्यात्मिक महत्व लेकर आया है। आज ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी यानी निर्जला एकादशी का पावन व्रत रखा जाएगा। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से कई राशियों को धन, करियर और पारिवारिक जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का गुडलक और भाग्य बढ़ाने के उपाय।

मेष- कार्यस्थल पर विवाद से बचें। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। मित्र मिलेंगे। मैरिड लाइफ को इंटरेस्टिंग बनाने के यत्न सफल होंगे।
उपाय- भगवान कार्तिकेय को मेवे का भोग लगाएं।

वृष- संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। परिवार और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नेत्र विकार की संभावना है। रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे।
उपाय- शाम के समय दीपदान करें।

मिथुन- आज का दिन उत्तम है। परिवार में शुभ कार्य होने के योग बने हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है।
उपाय- रात्रि संकीर्तन करें।

कर्क- कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। अनुभवी लोगों के साथ से काम सहज ही पूरे होंगे।  वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

सिंह- घरेलू जरुरतें पूरी करने के लिए मेहनत करेंगे। जल्दी धन कमाने के लिए गलत रास्ते पर न जाएं। किसी से अचानक मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है।
उपाय- माता-पिता और गुरुओं का आशीर्वाद लें।

कन्या- आज आपको अपने भाग्य को प्रबल करना है तो दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। निजी समस्या पर ध्यान दें। व्यावसायिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे।
उपाय- पीली दाल का दान करें।

तुला- आर्थिक स्थिति के हिसाब से दिन की शुरुआत बहुत फ़ायदेमंद रहेगी, कोई बड़ा लाभ आपका इंतज़ार कर रहा है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिलेगी।
उपाय- पानी से जुड़े दान करें।

वृश्चिक- लेन-देन में सतर्क रहें। विदेश में बिज़नेस का अवसर मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। सेहत को लेकप सावधान रहें।
उपाय- अपनी शक्ति के अनुसार दान करें।

धनु- आज कुछ नया कर दिखाने के लिए तैयार रहें। दूसरे भी आप से प्रेरित होंगे। महिला मित्र से दूरी बनाए रखें यही आपके लिए ही बेहतर रहेगा।
उपाय- पीपल वृक्ष की पूजा करें।

मकर- निजी मामलों को वरीयता से सुलझाने का प्रयास करें। अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। सीधेपन का लोग नाजायज फायदा उठाएंगे।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।

कुंभ- आज का दिन उत्साह और पराक्रम से भरपूर रहेगा। जो पुराने कार्य अधूरे रह गए हैं , उन्हें पूरा करने के लिए आपके सितारे आपका साथ देंगे।
उपाय- माता-पिता एवं गुरु के पांव दबाएं।

मीन- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। समय अनुकूल रहेगा। वित्तीय मामले में सोचकर निर्णय लें। प्रयासों के बाद भी सफलता मिलेगी।
उपाय- विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News