Aaj Ka Good Luck (7th June 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 07:48 AM (IST)

मेष राशि
मेष राशि वालों आज का दिन करियर के लिहाज से फायदेमंद रहेगा। कारोबार में उन्नति होने के योग है। युवाओं में सकारात्मक रवैया देखने को मिलेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंध मजबूत होंगे। संतान की स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

शुभ संकेत: नए संपर्क बनने से भविष्य में लाभ होगा।

गुडलक उपाय: सुबह सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

वृषभ राशि 
वृष राशि वालों आज का दिन पारिवारिक खुशियों में वृद्धि लेकर आएगा। कुछ मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग है। व्यापार में भारी धन लाभ हो सकता है। अचानक कोई डील आपके हाथ लग सकती है।

शुभ संकेत: प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

गुडलक उपाय: किसी जरूरतमंद को सफेद रंग की मिठाई या चावल का दान करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सैलरी में वृद्धि होने की संभावना है। आपके व्यवहार से कोई खास परिजन नाराज हो सकता है। डिनर पर आपको कोई invite कर सकता है। पेट दर्द की शिकायत रहेगी।

शुभ संकेत: अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

गुडलक उपाय: पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करें।

कर्क राशि 
कर्क राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अधिक मेहनत वाला रहेगा। युवाओं को करियर में सफलता मिलेगी। आपके विचारों से बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। सेहत आपकी उत्तम रहेगी।

शुभ संकेत: मित्रों का सहयोग आपकी किसी बड़ी मुश्किल को आसान कर देगा।

गुडलक उपाय: चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं, मन शांत रहेगा।

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। कोई भी निवेश भविष्य को ध्यान में रखकर ही करें। छात्रों की पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य के साथ बातचीत हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ संकेत: करियर में बदलाव के बेहतरीन अवसर हाथ आ सकते हैं।

गुडलक उपाय: 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें।

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों व्यवसाय में ब्रिकी बढ़ने की संभावना है। फाइनेंस को लेकर आ रही समस्याएं दूर होगी। परिवार की जरूरतों को पूरा ध्यान में रखेंगे। जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने पर मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ संकेत: जमीन या वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है।

गुडलक उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।

तुला राशि 
तुला राशि वालों बिगड़े कार्यों में सुधार होने की संभावना है। कुछ लोग आपकी मेहनत का श्रेय स्वयं लेने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों के लिए संघर्ष का समय रहने वाला है। सर्वाइकल से पीड़ित जातक भारी सामान उठाने से बचें।

शुभ संकेत: निवेश करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है।

गुडलक उपाय: किसी मंदिर में कपूर का दान करें।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों ऑफिस में किसी अधिकारी की लापरवाही भारी पड़ सकती है। विवाह संबंधित निर्णय लेने के लिए समय सही है। प्रियजनों के साथ बिगड़े संबंधों में सुधार होने की उम्मीद है। गलत खानपान के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ संकेत: पुरानी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी।

गुडलक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।

धनु राशि
धनु राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आपका कोई नजदीकी दोस्त आपसे मिल आ सकता है, जिसके बाद आपका मूड सही रहेगा। घर से निकलने से पहले श्री हरि का पूजन करें।

शुभ संकेत: धार्मिक यात्रा या किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।

गुडलक उपाय: मस्तक पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।

मकर राशि
मकर राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है। ऑफिस में कोई भी प्रोजेक्ट फाइनल करने से पहले विचार-विमर्श अवश्य कर लें। जीवनसाथी का सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। बच्चे खेलने कूदने में समय बिताएंगे।

शुभ संकेत: शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।

गुडलक उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें या किसी गरीब को काले चने दान करें।

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों मन लगाकर सभी कार्य करेंगे, तो सफलता आपको ज़रूर मिलेगी। पारिवारिक बिजनेस में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आज घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। छात्रों को मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ संकेत: समाज में आपके काम को नई पहचान मिलेगी।

गुडलक उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।

मीन राशि 
मीन राशि वालों आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। घरेलू मामलों को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। पिता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। शाम के समय आपको काम से संबंधित भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

शुभ संकेत: संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

गुडलक उपाय: बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकलें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News