Aaj Ka Good Luck (31st may 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 07:43 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (31st may 2026):  31 मई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। आज का गुडलक फैक्टर और सरल उपाय आपके दिन को बेहतर बनाने में सहायक माने जाते हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए आज का भाग्यफल और गुडलक उपाय।

मेष: भाग्य आपके साथ होगा। बिज़नेस में की गई पार्टनर्शिप सफल रहेगी। घर में चहल-पहल रहेगी।
उपाय: अनार का दान करें।

वृष:  मन में शांति का भाव आएगा। माता का स्वास्थ्य सुधरेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय: मूली का दान करें।

मिथुन: धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे और जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब नए तरीके से शुरू हो जाएंगे।
उपाय: गुड़ की मिठाई बांटें।

कर्क: मानसिक परेशानी दूर होगी। मीडिया कर्मियों को सफलता मिलेगी। परिवार के साथ शापिंग पर जाएंगे।  
उपाय: ताऊ जी को चप्पल भेंट करें।

सिंह: अपना घर बनाने का सपना पूरा होगा। वाहन भी खरीदने के योग बनेंगे। अधूरे सपने पूरे होने का समय हैय़
उपाय: रोटी के दो हिस्से कर कौए और कुत्ते को डालें।

कन्या: सामाजिक दर्जे में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। लवर्स के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रोफेशन अच्छा रहेगा।
उपाय: पालक गौ माता को खिलाएं।  

तुला: ननिहाल पक्ष से लाभ मिलेगा। जो काम हाथ में लेंगे मनमाफिक फल देगा। किसी को अपने से छोटा समझने की भूल न करें।
उपाय: पीले वस्त्र कान्हा जी को चढ़ाएं।

वृश्चिक: आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा। जीवन में चल रहे भारी बोझ से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
उपाय: मित्रों को जलेबी खिलाएं।

धनु: रुके हुए काम गति पकड़ेंगे, बिना किसी बाधा के पूरे होते चले जाएंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा।
उपाय: मछलियों को दाना डालें।

मकर: निवेश किए गए धन से मोटा मुनाफा होने के योग बनेंगे। नौकरी व व्यापार में नए और लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: गंगा जल से तन और मन साफ करें।

कुंभ: आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। लाइफ में चल रहे नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। परिश्रम में कमी न आने दें।
उपाय: बताशे मन्दिर में चढ़ाएं।

मीन: आज का दिन आपके लिए उत्सव जैसा होगा। हर परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी और बिजनेस संबंधित परेशानियों का अंत होगा।
उपाय: साथी को फूल भेंट करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News