Aaj Ka Good Luck (29th may 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 10:27 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (29th may 2026): आज 29 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। यदि राशि अनुसार बताए गए उपाय किए जाएं तो भाग्य मजबूत हो सकता है और जीवन में सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की शुभ ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए नियमित पूजा, दान और सकारात्मक सोच बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

मेष- आज का शुभ दिन आत्मविश्वास और नई ऊर्जा प्रदान करेगा। पारिवारिक सुख और संपत्ति से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।
गुडलक उपाय- तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें।

वृष- पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से लाभ होगा। आर्थिक उन्नति और व्यवसाय में प्रगति के योग बनेंगे।
गुडलक उपाय- धरती माता को प्रणाम करें।

मिथुन- साझेदारी में लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे।
गुडलक उपाय- भगवान विष्णु के आगे नौ मुखी दीपक जलाएं।

कर्क- जीवन में परिवर्तन आएगा। सामाजिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुनें।
गुडलक उपाय- विष्णु सहस्त्रनामों का पाठ करें।

सिंह- नौकरी बदलने के योग हैं। मन धार्मिक कार्यों पर लगेगा। सामाजिक परिधि का विस्तार होगा।
गुडलक उपाय- केले के पेड़ की 7 परिक्रमा करें।

कन्या- आपकी समस्याएं सुलझने लगेंगी। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
गुडलक उपाय- शाम के समय शिव मंदिर में अखंड ज्योति जलाएं।

तुला- विद्यार्थियों को पढ़ाई में मनचाही सक्सेस मिलेगी। लव लाइफ में असीम सुख प्राप्त करने के योग हैं।
गुडलक उपाय- तुलसी के आगे घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक- विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक है। परिवार में खुशियां आएंगी।
गुडलक उपाय- पीपल की पूजा करें।

धनु- आपके मन में नई उम्मीद और खुशी भरेगी। बिज़नेस बढ़ाने में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
गुडलक उपाय- लक्ष्मी-नारायण का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर जाएं।

मकर- विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
गुडलक उपाय- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:  मंत्र का जाप करें।

कुंभ- करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
गुडलक उपाय- अनाथालय में गरीब बच्चों को वस्त्र दें।

मीन- नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग हैं। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
गुडलक उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News