Aaj Ka Good Luck ( 27th May 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 07:08 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck ( 27th May 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार 27 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, धन लाभ और करियर में प्रगति लेकर आ सकता है। ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रहेगा। आइिए जानते हैं आज का गुडलक
मेष राशि
मुश्किल परिस्थितियां अवसर में बदलेंगी। आने वाले दिनों में आपकी मेहनत लोगों को प्रेरित करेगी।
गुडलक उपाय- 'ऋण मोचक मंगल स्तोत्र' का पाठ करें।
वृषभ राशि
धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। जो सुख और सफलता आप चाहते हैं, वह धीरे-धीरे आपकी ओर बढ़ रही है।
गुडलक उपाय- घर और वर्क प्लेस के बाहर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
मिथुन राशि
आपकी मुस्कान और बातों का जादू लोगों के दिल जीत सकता है। आज कोई अच्छी खबर आपका मन खुश करेगी।
गुडलक उपाय- तेल का दीपक घर के ब्रह्म स्थान पर जलाएं।
कर्क राशि
आपका दिल बहुत साफ है और यही गुण आपको सबसे अलग बनाता है। परिवार और अपने लोगों का प्यार हमेशा आपके साथ रहेगा।
गुडलक उपाय- गणेश जी को सिंदूर का तिलक लगाएं।
सिंह राशि
आपके आत्मविश्वास में वह चमक है जो अंधेरे समय को भी रोशन कर सकती है। आज आपकी ऊर्जा दूसरों को भी प्रेरित करेगी।
गुडलक उपाय- मिट्टी से बनी गणेश जी की छोटी-सी मूर्ति किसी को उपहार में दें।
कन्या राशि
आपकी समझदारी और मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। आने वाला समय आपके लिए नई उपलब्धियों के द्वार खोल सकता है।
गुडलक उपाय- घर के मंदिर में कपूर से आरती करें।
तुला राशि
आप जहां जाते हैं वहां खुशियों का माहौल बन जाता है। रिश्तों में मिठास और मन की शांति आज आपको खास खुशी दे सकती है।
गुडलक उपाय- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
वृश्चिक राशि
आपके अंदर छिपी शक्ति आपको हर चुनौती से बाहर निकाल सकती है। आपकी इच्छाशक्ति आपको बड़ी सफलता तक ले जाएगी।
गुडलक उपाय- रात्रि में भजन-कीर्तन करें।
धनु राशि
सकारात्मक सोच आपके भाग्य को मजबूत बनाती है। कोई नया अवसर आपके जीवन में उत्साह ला सकता है।
गुडलक उपाय- पांच इलायची विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।
मकर राशि
आपकी मेहनत और ईमानदारी का फल बहुत जल्द मिलने वाला है। धीरे-धीरे आपके सपने हकीकत बनते दिखाई देंगे।
गुडलक उपाय- सूर्य देव को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
आपके विचार बहुत खास हैं और यही आपको भीड़ से अलग पहचान देते हैं। आज आपके मन में नई उम्मीद जाग सकती है।
गुडलक उपाय- ब्राह्मण को भोजन कराएं।
मीन राशि
आपका कोमल स्वभाव और दूसरों के लिए प्रेम आपको ईश्वर का प्रिय बनाता है। मन की कोई इच्छा जल्द पूरी होने के संकेत हैं।
गुडलक उपाय- संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
