Aaj Ka Good Luck ( 23rd May 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 07:38 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck ( 23rd May 2026): 23 मई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कई राशियों के लिए नई ऊर्जा, धन लाभ, करियर ग्रोथ और रिश्तों में सुधार लेकर आ सकता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज चंद्रमा और गुरु की स्थिति मानसिक शांति, आध्यात्मिक प्रगति और आर्थिक फैसलों में महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगी। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए आज का गुडलक, शुभ उपाय और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मेष राशि
आज आत्मविश्वास आपका सबसे बड़ा गुडलक रहेगा। नौकरी और बिजनेस में नई शुरुआत लाभ दे सकती है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।
शुभ उपाय- घर में कपूर जलाकर नकारात्मक ऊर्जा दूर करें।
किन बातों का रखें ध्यान- नियमित बचत करें।
वृषभ राशि
आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस आने के संकेत हैं। वाद-विवाद खत्म होंगे। संवेदनशील और भावुक होकर कोई भी फैसला न लें।
शुभ उपाय- सुबह सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें।
किन बातों का रखें ध्यान- निर्णय लेने में आत्मविश्वास रखें।
मिथुन राशि
आज आपकी बातचीत और कम्युनिकेशन स्किल्स भाग्य चमका सकती है। दूसरों की बातों का बुरा न मानें। सुने सभी की लेकिन करें वो जो आपका दिल और दिमाग कहे।
शुभ उपाय- पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
किन बातों का रखें ध्यान- रिश्तों में अहंकार से बचें।
कर्क राशि
परिवार और रिश्तों से खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी। प्यार और दोस्ती में फर्क समझें अन्यथा भविष्य में दोराहे पर खड़े होंगे।
शुभ उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।
किन बातों का रखें ध्यान- बिना सोचे पैसे खर्च न करें।
सिंह राशि
करियर और सामाजिक सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नेतृत्व क्षमता से फायदा मिलेगा। एक सीमित दायरे में कैद होने से बचें। सोशल सर्कल लाभ देगा।
शुभ उपाय- सफेद मिठाई का दान करें।
किन बातों का रखें ध्यान- सफेद या हल्के रंग पहनें।
कन्या राशि
आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। कोई अनजान आपके लिए मसीहा बनकर आएगा। किसी को अपने सीधेपन का फायदा न उठाने दें।
शुभ उपाय- माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।
किन बातों का रखें ध्यान- घर और कार्यस्थल साफ रखें।
तुला राशि
पार्टनरशिप और प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। जीवन का हर सुख मिलेगा लेकिन कठिनाइयां आपको मजबूत बनाएंगी।
शुभ उपाय- लाल वस्त्र पहन कर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
किन बातों का रखें ध्यान- गुस्से में फैसले न लें।
वृश्चिक राशि
आज गुप्त धन लाभ और करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। सरकारी क्षेत्रों में भी ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा।
शुभ उपाय- लाल रंग के कपड़े पहन कर हनुमान पूजा करें।
किन बातों का रखें ध्यान- अपनी चादर देखकर पैर पसारें।
धनु राशि
आज आपका भाग्योदय होगा और जीवन की गाड़ी पटरी पर आएगी। सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा, शिक्षा और नौकरी में शुभ समाचार मिल सकते हैं।
शुभ उपाय- माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद लें।
किन बातों का रखें ध्यान- सुबह जल्दी उठकर काम शुरू करें।
मकर राशि
धैर्य और अनुशासन से आज बड़ा लाभ मिल सकता है। निवेश सोच-समझ कर करें। करियर-कारोबार और पारिवारिक जीवन में बेहद सुखद परिणाम मिलेंगे।
शुभ उपाय- घर में कपूर जलाएं।
किन बातों का रखें ध्यान- संवाद और नेटवर्किंग बढ़ाएं।
कुंभ राशि
जीवन में सफलता, आत्मविश्वास और स्थिरता बनी रहेगी। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ देगा। तकनीकी कार्यों में कुशलता मिलेगी।
शुभ उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
किन बातों का रखें ध्यान- नई चीजें सीखते रहें, भविष्य में लाभ मिलेगा।
मीन राशि
आध्यात्मिक ऊर्जा और अंतर्ज्ञान आज आपका भाग्य मजबूत करेंगे। आत्मबल बढ़ेगा और आर्थिक परेशानियां नष्ट होंगी। मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ उपाय- सुबह सूर्योदय के समय ध्यान करें।
किन बातों का रखें ध्यान- नकारात्मक शब्दों और विवाद से बचें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
