Aaj Ka Good Luck (15th May 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 10:05 AM (IST)

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में सभी आपके काम की बहुत प्रशंसा करेंगे। लव लाइफ रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 
उपाय- तुलसी की पूजा करें।

वृष - आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के के युवा अनजान व्यक्ति के साथ अपनी मन की बात शेयर न करें, नहीं  तो पछताना पड़ सकता है। घर के में किसी मांगलिक का कार्य का आयोजन कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। 
उपाय- हनुमान जी को बूंदी के लड्डू अर्पित करें।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर शुरू किए गए बिजनेस में लाभ होता हुआ नजर आएगा। मन को शांत करने के लिए शाम को माता के साथ मंदिर जाएंगे। किसी विदेशी मेहमान के आने से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। 
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में इत्र चढ़ाएं।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए आनंदमय रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से ट्रांसफर करवाने के बारे में सोच रहे थे, उनकी मनचाही जगह पर तबादला होगा। कोर्ट-कचहरी के मामेल में आपको राहत मिलेगी। सिरदर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। 
उपाय- गाय माता की पूजा करें।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। परिवार के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे।  
उपाय- कच्ची हल्दी का स्पर्श करें।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनचाहा परिणाम लेकर आने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों को सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। 
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।  इस राशि के सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- गणेश जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक- आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। घर के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- घर पर कुबेर यंत्र रखें।

धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को विदेशी कंपनी के साथ कोई प्रोजेक्ट करने का मौका मिलेगा। बहन-भाई के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। किसी कानूनी मामले को हल करने के लिए अनुभवी व्यक्ति की मदद लेंगे।
उपाय- मेडिटेशन करें।

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर घरवालों से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। 
उपाय- पार्टनर को गुलाबी वस्तुएं गिफ्ट में दें।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का  दिन मिलाजुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। घर के कामों में युवा माता की सहायता करेंगे। परिवार में किसी नन्हें मेहमान के आने की खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। 
उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। जो लोग लंबे समय से जॉब की तलाश में थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। माती की सेहत में पहले से सुधार होती हुआ नजर आएगा।
उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News