Aaj Ka Good Luck (12th May 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 07:48 AM (IST)
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। कानूनी मामले में फैसला पक्ष में रहेगा। धन लाभ की संभावना है।
गुडलक उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
वृषभ राशि
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
गुडलक उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी काम में मित्रों का सहयोग मिलेगा।
गुडलक उपाय- शिव जी के मंदिर जाएं।
कर्क राशि
आज का दिन खास रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होगी।
गुडलक उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।
सिंह राशि
किसी दोस्त के साथ मिलकर नया व्यापार करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला पक्ष में रहेगा।
गुडलक उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। रुके हुए पुराने सारे काम पूरे होंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगा।
गुडलक उपाय- गणेश जी के नामों का जाप करें।
तुला राशि
निवेश करते समय सावधानी बरतें और किसी भी नई योजना में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। शाम को मित्रों के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बनेगा।
गुडलक उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।
वृश्चिक राशि
कारोबार में जिन कामों में रुकावट आ रही थी, वे धीरे धीरे गति पकड़ेंगे। धार्मिक कामों में आपकी आस्था बढ़ेगी।
गुडलक उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
धनु राशि
व्यवसाय के महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। घर के बड़ों की सलाह को गंभीरता से लेने की जरुरत है।
गुडलक उपाय- कौवों को रोटी दें।
मकर राशि
आज कोई नया निवेश करने से आर्थिक स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी परन्तु व्यर्थ के खर्चों से दूर रहने की कोशिश करें।
गुडलक उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।
कुंभ राशि
युवाओं को अपने सभी कामों को गंभीरता और समर्पण के साथ करने की सलाह दी जाती है। युवाओं की हर इच्छा पूरी होगी।
गुडलक उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करें। किसी काम को करने के लिए धैर्य बनाए रखें।
गुडलक उपाय- केले के पेड़ के पास दीपक जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
