Aaj Ka Good Luck (5th May 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 01:54 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (5th May 2026): आज का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार मिश्रित लेकिन अवसरों से भरा रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव आपकी किस्मत को प्रभावित करेगा। आइए जानें 12 राशियों का आज का गुडलक और उपाय:

मेष राशि (Aries) ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति ऐसा दर्शाती है पेंडिंग पड़े काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे।
गुडलक: करियर में नई शुरुआत
उपाय: हनुमान जी को गुड़ चढ़ाएं।

वृषभ राशि (Taurus) पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक मामले सुलझने से राहत मिलेगी।
गुडलक: आर्थिक लाभ
उपाय: सफेद वस्त्र पहनें।

मिथुन राशि (Gemini) पार्टनरशिप का ऑफर एक्सेप्ट कर लें। पर्सनल बेनिफिट हासिल होंगे।
गुडलक: नई पहचान और संपर्क
उपाय: हरे मूंग का दान करें।

कर्क राशि (Cancer) प्लैनेट्स की स्थिति बता रही है, किसी की हेल्प करनी पड़ सकती है।
गुडलक: परिवार में सुख
उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें।

सिंह राशि (Leo) लाइफस्टाइल में बदलाव का मन बनेगा। जो सफलता के शिखर पर ले जाएगा।
गुडलक: मान-सम्मान में वृद्धि
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि (Virgo) नए संपर्कों का लाभ मिलेगा और आशा के अनुरुप परिणाम मिलेंगे।
गुडलक: स्वास्थ्य में सुधार
उपाय: तुलसी की पूजा करें।

तुला राशि (Libra) किया वादा पूरा करने पर खुशी और संतोष होगा। किसी का मेहमान बनकर खूब मौज करेंगे।
गुडलक: प्रेम संबंध मजबूत
उपाय: सुगंधित इत्र का उपयोग करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) प्लैनेट्स की स्थिति ऐसा इंडीकेट करती है की किसी की मदद से बड़ा लाभ होगा।
गुडलक: गुप्त लाभ
उपाय: काले तिल दान करें।

धनु राशि (Sagittarius) विरोधियों के कारण चल रही परेशानी खत्म होगी। नए कांटेक्ट से लाभ मिलेगा।
गुडलक: यात्रा में सफलता
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशि (Capricorn) मेहमानवाजी के भरपूर अवसर मिलेंगे, खुशहाली बनी रहेगी।
गुडलक: कार्य में स्थिरता
उपाय: शनि मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि (Aquarius) उचित खान-पान से स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी से झगड़ा करने की बजाय कोम्प्रोमाईज़ करके चलें।
गुडलक: नए विचार और इनोवेशन
उपाय: नीले वस्त्र पहनें।

मीन राशि (Pisces) कालचक्र ऐसा संकेत करता है की मनचाहा कार्य पूरा होने से खुशी होगी।
गुडलक: आध्यात्मिक उन्नति
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News