Aaj Ka Good Luck (19th April 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 07:29 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (19th April 2026) : आज का दिन विशेष रहने वाला है। आज के दिन कई महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार मनाए जाएंगे। आज विशेष पर्व अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती है। हिंदू मास वैशाख, तिथि द्वितीया नक्षत्र कृत्तिका रहेगा, आज का योग है आयुष्मान और करण कौलव। आज के खास दिन पर सूर्य मेष राशि में रहेंगे और चंद्र मेष राशि में रहेंगे। आज के दिन विशेष खीददारी करने से मां लक्ष्मी की खास कृपा प्राप्त होगी और जीवन में खुशियों का आगमन होगा।  

आज का विशेष गुडलक
19 अप्रैल, 2026 को विशेष बनाने के सुबह स्नान करने के बाद ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः और ॐ महालक्ष्म्यै नमः मंत्रों का जाप करें। आज अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती का खास दिन होने का कारण मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें। 

मेष राशि 
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहोगा। 
उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें। 

वृष राशि
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रेहगा। युवाओं को अपने करियर पर ध्यान देने की ज़रूरत है। करीबी रिश्तों में दूरियां आ सकती है। अचानक से पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। हल्का बुखार तंग कर सकता है।
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार और कामकाज में ताल मेल बना कर रखें। व्यापारी लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। लंबे समय से संतान को लेकर चल रही परेशानी खत्म हो जाएगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
उपाय- तामसिक चीजों से दूर रहें। 

कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। विदेश के साथ व्यापार करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज का दिन परिवार के साथ बहुत अधिक प्रसन्नता के साथ बितेगा। सेहत भी बढ़िया रहेगी।
उपाय- रसीले फलों का सेवन करें। 

सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। बैंक से जुड़े लोग आज काम का बोझ महसूस करेंगे। कपड़े का व्यापार कर रहे जातकों को लाभ होने के योग है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। आज सिर दर्द हो सकता है।
उपाय- जरुरतमंद को दान-दक्षिणा दें। 

कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई कर रहे जातकों को आज अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। कला से जुड़े लोगों को प्रशंसा सुनने के मिल सकती है। सेहत भी अच्छी रहेगी।
उपाय- शाम को तुलसी के आगे दीया जलाएं। 

तुला राशि 
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वाणी पर संयम बना कर रखने की ज़रुरत है, क्रोध में कोई भी निर्णय न लें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। सेहत भी ठीक रहेगी।  
उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जो छात्र पढ़ाई के साथ जॉब कर रहे है, उन्हें जीवन में बैलेंस बना कर चलने की जरूरत है। भाई-बहन से व्यापार में सहायता ले सकते हैं। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।
उपाय- मंदिर में अगरबत्ती और फूल चढ़ाएं।

धनु राशि 
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। अचानक से घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। घर के किसी बड़े के साथ बहस हो सकती है। कार्य स्थल पर हंसी मजाक का माहौल बना रहेगा। बाहर का न खाएं,पेट की समस्या हो सकती है।
उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें। 

मकर राशि
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सिंगल लोग आज किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को और फोकस करने की ज़रूरत है। खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें। 

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपका व्यस्त रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बच्चों के साथ सख्ती से पेश आने की ज़रूरत पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं। बाहर का खाने से परहेज़ करें।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं। 

मीन राशि
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आईटी सेक्टर और बैंक से जुड़े लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। पैसों के मामले में समझदारी से काम लें। प्रेमी जीवन में है तो साथी के साथ लड़ाई झगड़ा करने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय- चंदन का तिलक लगाएं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News