Aaj Ka Good Luck (18th April 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 01:30 AM (IST)

Aaj Ka Good luck: 18 अप्रैल 2026 के दिन ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है। नई शुरुआत और ऊर्जा के संचय के लिए दिन खास है। यहां 12 राशियों के लिए विस्तृत भविष्यफल और गुडलक उपाय बताए जा रहे हैं:

Universal Remedy महाउपाय
18 अप्रैल 2026 के दिन गुडलक बढ़ाने के लिए सुबह स्नान के बाद गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करना सभी राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

सर्वार्थसिद्धि हेतु सरसों के तेल व उड़द के आटे से बना चौमुखी दीपक शाम में “शं शनि शरणं ममः” बोलते हुए बरगद के पेड़ के नीचे जलाएं।

मेष (Aries)
आज आपके साहस में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। पब्लिक रिलेशन संबंधित कार्य सफल होंगे। 
गुडलक उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल

वृषभ (Taurus)
आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। राजनैतिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। अधिकारीगण सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र से मुश्किलें हटेंगी।
गुडलक उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।
शुभ रंग: क्रीम

मिथुन (Gemini)
वाणी पर संयम रखें। व्यापार में नए अनुबंध मिल सकते हैं। समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सरकारी कार्य सफल रहेंगे। करियर में उन्नति होगी।
गुडलक उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग: हरा

कर्क (Cancer)
आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टेंशन मिटेगी।
गुडलक उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
शुभ रंग: सफेद

सिंह (Leo)
आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। सरकारी अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास व यश बढ़ेगा। विरोधी पक्ष कमज़ोर होंगे।
गुडलक उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें।
शुभ रंग: सुनहरा

कन्या (Virgo)
बुद्धि और चातुर्य से कठिन कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार होगा। पार्टनर संग रोमांटिक डेट पर जाएंगे।
गुडलक उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा (घास) अर्पित करें।
शुभ रंग: हल्का हरा

तुला (Libra)
जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। निवेश के लिए दिन उत्तम है। स्टूडेंट्स की करियर एजुकेशन की बाधाएं खत्म होंगी। व्यावसायिक समस्या के समाधान से उत्साहित होंगे।
गुडलक उपाय: लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक (Scorpio)
शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। अचानक धन लाभ की संभावना है। सभी कामों में उन्नति मिलेगी। आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे।
गुडलक उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग: गहरा लाल

धनु (Sagittarius)
विद्यार्थियों के लिए सफलता का दिन है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। करियर में वरिष्ठों के अनुभव से लाभ होगा। व्यवसायिक रणनीति बनाएंगे। 
गुडलक उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग: पीला

मकर (Capricorn)
प्रॉपर्टी के सौदों में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आजीविका व रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। पर्सनल व प्रोफेशनल परेशानियां दूर होंगी। उत्तम धन-लाभ होगा।
गुडलक उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और पीपल के नीचे दीपक जलाएं।
शुभ रंग: नीला

कुंभ (Aquarius)
पराक्रम बढ़ेगा और भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इमेज नया टर्न लेगी। प्रोफेशनल व पर्सनल में भेद करें। ऐक्टिव रहने से तकनीकी मसले हल होंगे।
गुडलक उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग: आसमानी

मीन (Pisces)
बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। खान-पान पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र अनुकूल रहेगा। आर्थिक विकास होगा। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। हाई प्रोफाइल लोगों के साथ पार्टी करेंगे। 
गुडलक उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: सुनहरा पीला

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News