Aaj Ka Good Luck (16th April 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 01:31 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (16th April 2026) आज का गुडलक 16 अप्रैल 2026: आज का दिन विशेष है क्योंकि सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर कर रहे होंगे। यह ऊर्जा, साहस और नई शुरुआत का समय है। जब सूर्य अपनी उच्च राशि में गोचर करते हैं तो उनकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। सूर्य साल में एक बार अपनी उच्च मेष राशि में आते हैं और वह अब 14 अप्रैल को मेष राशि में आ गए हैं और उनके राशि परिवर्तन के साथ ही खरमास भी समाप्त हो गया है।
आज का विशेष गुडलक उपाय
16 अप्रैल 2026 को गुडलक बढ़ाने के लिए सुबह स्नान के बाद "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें। गुरुवार का दिन होने के कारण विष्णु जी की पूजा विशेष फलदायी होगी।
मेष (Aries)
आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। गुडलक के लिए नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करें। आपके कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। पूरी तरह से डंका बजेगा। नौकरी और कारोबार में आपको अपने आप को साबित करने के कई मौके मिलेंगे।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ (Taurus)
खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाणी में मधुरता बनाए रखें। आपकी अंदर छिपी हुई टैलेंट दुनिया के सामने खुलकर आएगी। आपकी फैन फॉलोइंग बढ़ेगी। विरोधी चारों खाने चित होते चले जाएंगे।
उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री खिलाएं।
मिथुन (Gemini)
आय के नए स्रोत बनेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आप के निर्णय को सराहा जाएगा। विरोधी आप के आगे टिक नहीं पाएंगे। कोर्ट-कचहरी में भी आपको सफलता मिलेगी और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क (Cancer)
कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग हैं। जो स्टूडेंट कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए कामयाबी इंतजार कर रही है। लव लाइफ भी आपकी बेहतर होती जाएगी।
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
सिंह (Leo)
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा सुखद रहेगी। नई प्रॉपर्टी बनाने में आप कामयाब रहेंगे। अगर आप पॉलिटिक्स में हैं तो कोई अच्छी पोस्ट आपको मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी आपको जबरदस्त सफलता मिलने वाली है।
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या (Virgo)
आज थोड़ा सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और विवादों से बचें। आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अच्छी होती जाएगी। विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी और इन्वेस्टमेंट का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा।
उपाय: गरीब को हरे मूंग का दान करें।
तुला (Libra)
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। जो योजनाएं आपने बना रखी थी और अभी तक वह पाइप लाइन में थी, वह अब पूरी होने लगेगी यानी इंप्लीमेंट स्टेज पर आ जाएंगी यानी क्रियान्वित होने लगेंगी।
उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
वृश्चिक (Scorpio)
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। जिंदगी में बदलाव आएगा। आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लोग आपके विचारों के आगे नतमस्तक होंगे।
उपाय: चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
धनु (Sagittarius)
विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आपके कई बिगड़े हुए काम संवारते चले जाएंगे और समाज में आपका डंका बजेगा। प्रमोशन का योग बनेगा। नई प्रॉपर्टी बनाने में आप कामयाब रहेंगे।
उपाय: मंदिर में पीले फल दान करें।
मकर (Capricorn)
भूमि-भवन के कार्यों में सफलता मिलेगी। माता का आशीर्वाद लें। कोई बड़ी डील भी आप फाइनल कर सकते हैं। इनकम के साधन बढ़ते जाएंगे और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।
कुंभ (Aquarius)
पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और बंपर लाभ के मौके आएंगे। सूर्य आपको ऊर्जा, उत्साह और बहुत ही पॉजिटिविटी देंगे।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
मीन (Pisces)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अटके हुए काम तेजी से बनने लगेंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
उपाय: केसर का तिलक लगाएं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
