Aaj ka good luck: बहुत कुछ कहता है हरा रंग, आप भी आजमाएं

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2024 - 04:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
   
Aaj ka good luck: ज्योतिष और वास्तु के अनुसार हरे रंग का संबंध प्रकृति, समृद्धि और शांति से है। हरा रंग वृक्षों, घास, और जीवनदायिनी ऊर्जा का प्रतीक है इसलिए इसे शांति और सुकून का रंग माना जाता है। ज्योतिष और वास्तु में हरे रंग की वस्तुएं व्यक्ति के जीवन पर कई सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

PunjabKesari Aaj ka good luck
Green colour in the house and Workplace: वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरा रंग घर और कार्यालय में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आकर्षित करता है। यह तनाव को कम करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है, जिससे निर्णय लेने की क्षमता और फोकस में सुधार होता है। हरे रंग की वस्तुएं घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखी जाएं तो यह विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

PunjabKesari Aaj ka good luck
ज्योतिष में भी हरा रंग व्यक्ति के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति की आंतरिक ऊर्जा को संतुलित करता है और आत्म-संयम और स्थिरता को बढ़ावा देता है। इसके अलावा, हरा रंग उर्वरता और नए अवसरों के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है, जो किसी भी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

PunjabKesari Aaj ka good luck
Is green color good for Vastu: बुद्ध अर्थात बुद्धि का कारक ग्रह जो हमारे मन-मस्तिष्क पर नियंत्रण रखता है। इसका हरा रंग होता है अर्थात इस पर हरे रंग का वर्चस्व स्थापित रहता है। बुध ग्रह को हरे रंग की वस्तुएं प्रिय होती हैं। यदि उत्तर दिशा में हरे रंग के तोते का चित्र लगाया जाए तो बुद्ध ग्रह की असीम कृपा प्राप्त होती है तथा यह वास्तु दोष भी दूर करता है ।

घर में उत्तर पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना यानि साक्षात नारायण और लक्ष्मी जी का घर में निवास बनाना है। घर में तुलसी के दो-चार पौधे लगाए जा सकते हैं क्योंकि जिस पौधे की पूजा करते हैं उसे तोड़ना नहीं चाहिए। यदि आपकी स्मरण शक्ति कमजोर हो रही है, तो प्रतिदिन तुलसी के 5 पत्ते खाएं। रविवार को छोड़कर अन्य दिन नियमित तुलसी में जल देने से बुध की दशा में सुधार होता है।

PunjabKesari Aaj ka good luck
हरे रंग की चूड़ियां किन्नरों को तोहफे में दें, इससे आयु लंबी होती है। उनके दिल से निकली दुआ कभी खाली नहीं जाती।

PunjabKesari Aaj ka good luck

बुधवार को गणपति मंदिर में मूंग के लड्डू चढ़ाएं और अपने बच्चों के हाथों बंटवाएं। प्रत्येक विद्यार्थियों को यह उपाय जरूर करना चाहिए। स्मरण शक्ति तेज होती है। आजीविका की प्राप्ति में कोई बाधा नहीं आती। 

घर में कटी-फटी धार्मिक पुस्तक, ग्रन्थ,पाठ्य-पुस्तक नहीं रखने चाहिए। बुध अशुभ प्रभाव देता है।

कांटे वाले पौधे जैसे की कैक्टस को घर में न रखें। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही अशांति का माहौल बनता है।

PunjabKesari Aaj ka good luck


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News