Aaj Ka Good Luck (20th February, 2022): आज करें ये उपाय और अपना भविष्य चमकाएं

Sunday, Feb 20, 2022 - 10:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Good Luck (20th February, 2022): रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य देव से जुड़ा माना जाता है। भगवान विष्णु सृष्टि के पालनकर्ता हैं, इसी तरह सूर्य देव भी अपनी तेज़ किरणों से इस पृथ्वी को जीवन प्रदान करते हैं। सूर्य देव कि प्रकाश किरणें धूप की वजह से ही वनस्पतियों की उत्पत्ति होती है। जिससे पृथ्वी पर इंसान और मनुष्य को खाद्य पदार्थ मिलते हैं। सूर्य देव ही दिन और रात के कारक हैं। ऋतुओं का परिवर्तन भी सूर्य देव की कृपा से ही होता है। सूर्य देव अगर पृथ्वी पर अपनी धूप न दें तो पृथ्वी पर जीवन समाप्त हो जाएगा।

इसी तरह रविवार को जन्मे लोगों की कुंडली में सूर्य अच्छी स्थिति में हों और अपने मित्र मंगल, चंद्र और बृहस्पति से युति या दृष्टि बनाएं तो जातक भी क्षत्रिय धर्म की रक्षा करने वाला उच्च कोटि का विद्वान, परिवार और समाज की रक्षा करने वाला होता है।
जैसे कि बादल सूर्य के आगे आकर धूप को रोकते हैं लेकिन कुछ समय के बाद सूर्य की गर्मी से बादल पर्वतों से टकरा कर वर्षा के रूप में नष्ट हो जाते हैं। ऐसे ही जातक के शत्रु भी इसके तेज़ से कुछ समय बाद खुद ही शत्रुता छोड़ देते हैं।

सूर्य जिसका अच्छा होता है वो सरकारी नौकरी करने वाले, सरकार से लाभ लेने वाला यानि सरकार के साथ जुड़ कर व्यापार करने वाला राज नेता और अगर सूर्य के साथ बृहस्पति हो तो उच्च कोटि के आचार्य और उच्च कोटि का ज्योतिषी बनता है लेकिन ऐसे लोगों को बुरी संगत से बचना चाहिए।

अगर सूर्य देव कुंडली में ख़राब हो जाएं तो जातक को उलझनों में डाल देते हैं। सरकार से हानि, हड्डियों में रोग, मानसिक तनाव घर में कलह और हर काम में नुकसान होता है। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय और अपना भविष्य चमकाएं

सूर्य देव को गुड़ मिश्रित जल का अर्घ्य दें।

विष्णु जी को 3 अनार और पीले फ़ूल अर्पित करें।

पूर्व मुख़ करके ऊँ सूर्याय नमः का जाप करें।

सुबह जल्दी उठें और स्नान करके व्यायाम करें।

आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising