Aaj Ka Good Luck (19th February, 2022): आज करें ये काम शनिदेव देंगे धन और मकान

Saturday, Feb 19, 2022 - 09:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Good Luck (19th February, 2022): शनिवार को जन्मे लोग बहुत मेहनती, बुद्धिमान, धैर्यवान और धीरे-धीरे उन्नति करने वाले होते हैं। शनिदेव धीमी गति के ग्रह हैं, ये सूर्य देव की परिक्रमा करने में तीस वर्षों का समय लेते हैं और हमारी धरती सूर्य देव की परिक्रमा एक वर्ष में कर लेती है तो आप समझ सकते हैं कि शनिदेव बहुत धीमी गति या ये कह सकते हैं कि शनि धैर्य और साहस के अधिपति हैं।

शनिवार का दिन शनिदेव और शनि ग्रह से जुड़ा माना जाता है। ग्रहों में शनि देव कर्म फ़लदाता हैं और कुंडली में ये दसवें और ग्यारहवें घर के मालिक हैं। जो कर्म और लाभ के घर हैं और सातवां घर शनिदेव का उच्च घर है, जो उनके मित्र शुक का घर है। इस घर से सांझेदारी वैवाहिक जीवन और व्यापार को देखा जाता है।

कुंडली में शनिदेव अच्छा फ़ल देना शुरू कर दें तो अच्छा मकान और घर में हर तरह के सुख़ की वस्तु का भोग अपने जीवन में करता है जातक। स्वभाव से वे दयालु और धनवान होता है। शनि से जुड़े कार्यों से सफ़लता मिलती है जैसे कारखाना, गाड़ियों की सेल-परचेज, प्रापर्टी से जुड़े काम, इंजीनियरिंग, मार्केटिंग की नौकरी या व्यापार करता है।

ऐसे लोगों को गरीब जनों का या अपने पास काम कर रहे किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए अन्यथा इन्हें लाभ की जगह हानि होती है।

शनि देव के अच्छे फ़ल लेने के लिए करें ये उपाय-
काले चने सरसों के तेल में सिर्फ़ नमक और जीरा डालकर बनाएं, फिर शनि देव को भोग लगा कर गरीबों में बांट दें।

सवा किलो उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

ऊँ शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें। 

जंग लगा लोहे का सामान घर में न रखें।

आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising