Aaj Ka Good Luck (18th February, 2022): आज करें ये उपाय, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाएं

Friday, Feb 18, 2022 - 10:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Good Luck (18th February, 2022): शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है, जो हर तरह के सुख़ का कारक है। कुंडली में शुक्र ग्रह दूसरे और सांतवें घर का मालिक है और बारहवें घर में शुक्र उच्च के माने जाते हैं।

शुक्रवार को जन्मे लोग सुंदर व्यक्तित्व के होते हैं, ऐसा तब अधिक होता है जब शुक्र ग्रह कुंडली में अच्छी स्थिति में बैठा हो या उच्च राशि और मित्र राशि में बैठ जाए क्योंकि शुक्र खूबसूरती का मालिक है ये जितना अच्छा कुंडली में होगा जातक उतना ही खूबसूरत होगा और इसके साथ अगर बुध ग्रह भी युति बना ले तो जातक खूबसूरत होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी होता है।

ऐसे लोग जीवन में खुद से कमाया धन अर्जित करते हैं। विवाह के बाद उन्नति तेज़ी से होती है। अच्छा दिखना और घर को सज़ाकर रखने की भी आदत इनमें अधिक होती है।

जिन जातको का जन्म शुक्रवार को हुआ है। शुक्र अस्त नीच राशि या शत्रु ग्रहों के साथ युति बना ले। विवाह में देरी हो रही हो या फ़िर स्त्रियों के द्वारा मान हानि अथवा धन हानि बहुत तेजी से हो रही है। ऐसे में करें ये उपाय

कपड़े हमेशा साफ़-सुथरे पहनें।

घर में कपूर और गाय के गोबर का धुंआ करें।

शाम को काम से घर आते समय खाने का कुछ न कुछ सामान अवश्य लेकर आएं।

परफ्यूम का उपयोग करें।

मां लक्ष्मी जी को दूध से बनी मिठाईयों का भोग लगाएं।

आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com

 

 

 

Niyati Bhandari

Advertising