Aaj Ka Good Luck (17th February, 2022): आज करें ये उपाय और घर को बनाएं स्वर्ग

Thursday, Feb 17, 2022 - 08:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Good Luck (17th February, 2022): आज से फाल्गुन मास का आरंभ हो रहा है। जो नई उमंग और तरंग लेकर आता है। इस महीने से शुभ कामों का आगमन हो जाता है जैसे विवाह, गृह प्रवेश, शुभ धार्मिक यात्राएं आदि। इस माह में शुभ काम करने से उनका लाभ और पुण्य अधिक मिलता है और वो स्थिर भी रहता है। फाल्गुन मास में ही महाशिवरात्रि का त्योहार आता है। जो जीवन की हर समस्या से मुक्ति प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है।

बृहस्पतिवार का दिन ब्रह्मा जी और बृहस्पति गृह से जुड़ा हुआ माना जाता है। हमारे नव ग्रहों में से सूर्य के बाद सबसे बड़े ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। जिस जातक की कुंडली में बृहस्पति देव की स्थिति अच्छी न हो तो उसका जीवन नरक के समान बन जाता है। कुंडली में 6 घरों पर देवगुरु बृहस्पति का अधिपत्य है 2, 4, 5, 9 11 और 12। कुंडली में देवगुरु बृहस्पति अच्छी स्थिती में न हों और इन घरों में देवगुरु बृहस्पति का शत्रु राहु बैठ जाए तो उस घर के फलों को राहु घुआं कर देता है।

बृहस्पति वार को जन्मे लोग ज्ञान प्राप्त करते हैं और इनके पूर्वज में भी बहुत बड़े अध्यात्मिक रह चुके होते हैं। जिनके आशीष से ये जीवन की बुंलदियों को छूते हैं। जैसे ब्रह्म जी ने पृथ्वी को बनाया है उसी तरह ये अपने ज्ञान का प्रयोग करके नई चीज़ों को खोज लेते हैं। जिनका इनको भी लाभ होता है और समाज को भी। अगर ये संयुक्त परिवार में रहते हैं और बड़े-बुजुर्गों का मान-सम्मान करते हैं, अपने खानदान के रिति-रिवाजों को अपने जीवन से खत्म नहीं होने देते। बिना वजह झूठ नहीं बोलते और धर्म की रक्षा करने वाले होते हैं। तो इनका बृहस्पति इनको अच्छा फल दे रहा होता है।

अपनी दिनचर्या से इसका पता लगाया जा सकता है। जिस जातक का बृहस्पति अच्छा होता है वे उच्च राशि में या अपने परम मित्र मंगल और सूरज के साथ युति बनाए या दृष्टि बनाए तो ऐसा जातक अपने परिवार और समाज के लिए पीपल के पेड़ के समान होता है। जिसके नीचे बैठकर सभी सुख की सांस लेते हैं। पीपल का पेड़ ही 24 घण्टे ऑक्सीजन प्रदान करता है।

आज करें ये उपाय और घर को बनाएं स्वर्ग
पीपल के पेड़ को 21 लौटे जल चढ़ाएं।

चने की दाल की खिचड़ी बनाकर जरुरतमंदों को बांटें।

बहुत जरुरी न हो तो अपने घर का सोना न बेचें।

मंदिर में बेसन चढ़ाएं।

आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising