Aaj Ka Good Luck (11th February, 2022): आज करें ये काम, लक्ष्मी भरेंगी भंडार

Friday, Feb 11, 2022 - 08:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Good Luck (11th February, 2022): शुक्रवार को जन्मे लोग स्वभाव से बहुत ही मिलनसार और रोमांटिक होते हैं। अपने घर से और घरवालों से ये बहुत प्यार करते हैं। अपने घर को सजाकर रखना इनको अच्छा लगता है और खुद भी अच्छे से तैयार होना, सुंदर कपड़े पहनना इन्हें बहुत पसंद होता है। इस दिन जन्मे लोगों का अगर शुक्र ग्रह भी ठीक हो तो इनका व्यक्तित्व आकर्षित होता है।

शुक्रवार मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा माना गया है। शुक्र ग्रह हमारे जीवन में हर तरह के भौतिक सुख़ों के कारक ग्रह हैं। जैसे कि अच्छा घर, अच्छी गाड़ी और नौकर-चाकर ये सब धन से आता है, जो मां लक्ष्मी की कृपा से प्राप्त होता है। 

शक्र ग्रह अच्छा हो तो इससे अच्छी पत्नी मिलती है। लड़की की कुंडली में शुक्र अच्छा हो तो अच्छा पति मिलता है। जिनकी कुंडली में पहले घर में त्तह हो और सांतवा घर खाली हो तो इन लोगों की उन्नति विवाह के बाद होती है। शुक्र अगर पीड़ित हो और शत्रुओं के साथ बैठा हो तो ऐसी कुंडली वाले जातक घर में साफ़-सफ़ाई नहीं रखते, खुद भी समय से नहाते नहीं हैं। भगवान को न मानना, साफ़-सुथरे वस्त्र न पहनना, स्त्रियों की इज्ज़त न करना आदि समस्याएं उनके साथ रहती हैं।

ऐसे में लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं और जातक को लक्ष्मी के अभाव में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। विवाह न होना या होने के बाद टूट जाना ये शुक्र के ख़राब होने की निशानी है।

ऐसे में करें ये उपाय
तुलसी के पौधे को जल दें।

नियम से गाय की सेवा करें।

अच्छे वस्त्र और परफ़्यूम लगाएं।

विवाहित पुरुष घर वापिस आते हुए कुछ न कुछ खाने का सामान लेकर आएं।

पत्नी को परफ्यूम और कपड़े गिफ्ट करें।

शाम के समय मां लक्ष्मी की आरती करें।

आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising