Aaj Ka Good Luck (10th February, 2022): किस्मत को सोने की तरह चमकाएंगे ये उपाय

punjabkesari.in Thursday, Feb 10, 2022 - 09:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Good Luck (10th February, 2022): बृहस्पतिवार का दिन बृहस्पति ग्रह, ज्ञान, धर्म, सच्चाई, गुरु, पिता, दादा, हवा और सोने से जुड़ा माना जाता है। सयुंक्त परिवार, मान-सम्मान और प्रसिद्धि ये सब भी बृहस्पति ग्रह से जुड़े हुए माने जाते हैं।  जीवन में बृहस्पति ग्रह की बहुत ज्यादा महत्ता है।

जिनका जन्म बृहस्पतिवार को होता है तो वो बृहस्पति ग्रह के अधिन आते है, कुंडली में बृहस्पति की स्थिति अपने घरों या मित्रों के घरों में हो तो जीवन में सारे सुख़ मिलते हैं।

जातक सोने की तरह चमकता है, जिससे उसकी प्रसिद्धि की चमक दूर-दूर तक फ़ैलती है। वो पढ़ाई-लिखाई में बहुत ऊंचाईयां छूता है। इनकी औलाद भी नेक होती है। पुत्र अवश्य होता है, जिसका सुख़ भी मिलता है।

PunjabKesari Aaj Ka Good Luck

जिनकी कुंडली में बृहस्पति उत्तम हो तो वो छोटी उम्र से ही कमाना शुरू कर देते हैं। संघर्ष की आग में तप-तप कर सोने की तरह चमक पाते हैं, समझदार होते हैं, जीवन में परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढाल लेते हैं और स्वभाव से क्रोधी होते हैं।

अगर बृहस्पति की स्थिति कुंडली में बिगड़ जाए तो बहुत दुख सहने पड़ते हैं। अच्छे कार्य भी अफ़वाह बन जाते हैं, जिससे जातक का मान-सम्मान कम होता है। औलाद का न होना या औलाद की तरफ़ से परेशानियां उठानी पड़ती हैं।

PunjabKesari Aaj Ka Good Luck

ऐसे में करें ये उपाय
चने की दाल जल प्रवाह करें।

पीले रंग की धोती लाल बार्डर वाली ब्राह्मण को भेंट करें।

केले के पेड़ पर चने की दाल, गुड़, हल्दी और जल चढ़ाएं।

नाक हमेशा साफ़ रखें।

विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com

PunjabKesari Aaj Ka Good Luck


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News