Aaj Ka Good Luck (4th February, 2022): अपने घर को बनाएं सुखों का महल, करें ये उपाय

Friday, Feb 04, 2022 - 08:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Good Luck (4th February, 2022): शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा है। शुक्र भौतिक सुख़ों का कारक है जैसे अच्छा घर, गाड़ी, हर तरह की खुशी, सुंदरता, अच्छी पत्नी, लड़कियों के लिए अच्छा पति, पति और पत्नी का मधुर रिश्ता ये सब शुक्रवार से जुड़े हैं। जिनका जन्म शुक्रवार को हुआ होता है तो वो जातक अपने जीवन में हर वस्तु खुद की मेहनत से कमाता है और उसे जीवन में हर वस्तु जल्दी मिल जाने की इच्छा होती है। शुक्रवार को पैदा हुए जातक की कुंडली में अगर शुक्र की स्थिति बहुत अच्छी हो तो वो हर सुख को पाता है लेकिन अगर जातक अच्छे कपड़े नहीं पहनता, नियम से नहीं नहाता, घर में साफ-सफाई नहीं रखता, औरतो का सम्मान नहीं करता तो उन्हें पीड़ा होती है। ऐसे में करें ये उपाय-


रोज थोड़ा मीठा दही खाएं।

गाय को खीर खिलाएं।  

गुलाब के फूल मां लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

अपना रहना और पहनना साफ़ सुथरा रखें।

जिनका जन्म शुक्रवार को हुआ हो वो शुक्रवार को घर खाली हाथ कभी न आएं, इस दिन घर वालों और बच्चों के लिए अवश्य कुछ न कुछ खरीदकर लाएं जैसे कि फ़ल, मिठाई, कपड़े या फिर कॉस्मेटिक का सामान आदि। इससे लक्ष्मी स्थिर होती है।

जिन लड़कियों और औरतों का जन्म शुक्रवार को हुआ हो वो मां लक्ष्मी का व्रत करें और भगवान विष्णु की अराधना करें। ऐसा करने से उन्हें अच्छा जीवनसाथी और ससुराल मिलता है। जीवन की कईं इच्छाएं सफ़ल होती हैं।


शुक्र को ऐसे करे मजबूत
शुक्र ग्रह दही का कारक है तो जिनका शुक्र कुंडली में अशुभ फ़ल दे रहा हो तो वो शुक्रवार को दही से नहाएं और अपनी रिंग फ़िंगर के साथ दही का तिलक लगाएं। लड़किया बांए हाथ की रिंग फ़िगर से और लड़के दाएं हाथ की रिंग फ़िगर के साथ ऐसा करेंगे तो मिलेंगे शुक के शुभ फ़ल।

आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising