श्रीमद्भागवत की लगभग 300 वर्ष पुरानी सचित्र पांडुलिपि मिली

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 09:08 AM (IST)

नई दिल्ली (प.स.): केंद्र सरकार के ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत किए गए एक सर्वेक्षण के दौरान दिल्ली में श्रीमद् भागवत की लगभग 300 वर्ष पुरानी सचित्र पांडुलिपि, कुन्द कुन्द भारती से प्राप्त एक दुर्लभ जैन पांडुलिपि और चिकित्सा पर आधारित 250 वर्ष पुराना एक ग्रंथ मिला। 

दिल्ली सरकार के अभिलेखागार विभाग द्वारा शुरू किया गया यह सर्वेक्षण 75 वर्ष से अधिक पुरानी व धर्म, चिकित्सा और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों से संबंधित अपंजीकृत पांडुलिपियों की पहचान एवं मानचित्रण के लिए किया गया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News