29 जुलाई से बृहस्पति चलने जा रहे हैं उल्टी चाल, इन 6 राशियों पर बरसेगी कृपा

Friday, Jul 08, 2022 - 03:59 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
बृहस्पति ग्रह को हमारे नवग्रहों में देव गुरु का दर्जा हासिल है। बृहस्पति एक ऐसे ग्रह हैं जो हमारे जीवन में उन्नति की राह खोलते हैं। इन्हें ज्ञान, कर्म, धन, पुत्र और विवाह का कारक माना जाता है। इन्हें अध्यात्म का कारक भी माना जाता है और दार्शनिक का दर्जा भी दिया गया है। देव गुरु बृहस्पति हमारे आध्यात्मिक ज्ञान व हमारी बुद्धि को निर्देशित करते हैं और जिस जातक पर यह प्रसन्न होते हैं, उसे जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं रहती। समाज में खूब यश सम्मान मिलता है। इन्हें सौरमंडल के सबसे बड़े व नव ग्रहों में सबसे अधिक शुभ ग्रह का दर्जा भी हासिल है। 29 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति उल्टी चाल चलने वाले हैं यानि वक्री होने वाले हैं। 119 दिन तक देव गुरु बृहस्पति वक्री रहेंगे और 24 नवंबर 2022 को वापस अपनी मार्गी अवस्था में आएंगे । इससे पहले अक्टूबर महीने में गुरु मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

देव गुरु बृहस्पति के 29 जुलाई को वक्री होने से कुछ राशियां फायदे में भी रहेंगी। पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि होगी।  देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के 11वें भाव में वक्री होने वाले हैं। इसे आय का भाव कहा जाता है। गुरु ग्रह की चाल में परिवर्तन से आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों को धन लाभ होगा। आय वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि रहने वाली है। बृहस्पति का वक्री होना मिथुन राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आपकी नौकरी में बदलाव संभव है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि रहेगी। कर्क राशि वालों के नवम भाव में देवगुरु बृहस्पति वक्री होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। नौकरी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

तुला राशि वालों के लिए भी बृहस्पति खुशियां लेकर आएंगे। अगर पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो काफी फायदा होगा। जो लोग मल्टीमीडिया, फिल्म लाइन, बैंकिंग क्षेत्र और मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें तो खास तौर पर लाभ मिलेगा।

धनु राशि वालों को कई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। लेकिन अपने स्वास्थ्य पक्ष का ख्याल रखना होगा।

कुंभ राशि वालों के दूसरे भाव में देवगुरु बृहस्पति वक्री होंगे। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

गुरमीत बेदी
Contact no 9418033344

 

Jyoti

Advertising