आपका राशिफल: 29 जनवरी, 2020

Wednesday, Jan 29, 2020 - 09:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
तारीख 29 जनवरी दिन बुधवार माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके साथ ही आज भगवान गणेश की पूजा का दिन माना जाता है। कहते हैं कि इन्हें प्रभम पूज्य देव के रूप में पूजा जाता है, ताकि जो भी कार्य हम करें वह विघ्न रहित पूरा हो सके। बता दें कि गणपति जी की पूजा में दुर्वा का प्रयोग होता है और तुलसी का प्रयोग व्रजित माना जाता है। 
 Follow us on Twitter

विक्रमी सम्वत् 2076, माघ प्रविष्टे 16, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1941, दिनांक 9, (माघ), हिजरी साल 1441, महीना जमादि उल्सानी, तारीख 3, सूर्र्योदय प्रात: 7.26 बजे, सूर्यास्त सायं 5.55 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद (दोपहर 12.13 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद, योग शिव (29-30 मध्य रात 4.21 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्ध, चंद्रमा मीन राशि पर (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (प्रात: 10.46 तक)। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहु काल : दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक।
Follow us on Instagram

बता दें कि आज वसंत पंचमी का पर्व पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन माता सरस्वती की पूजा का दिन होता है और साथ ही जो बच्चे पढ़ाई में पीछे होते हैं, उन्हें माता सरस्वती के नाम से आज हवन व पूजन करवाना चाहिए। इस दिन पीले रंग की चीज़ों का भोग माता को लगाया जाता है। 

Lata

Advertising