आप का राशिफल- 25 जनवरी, 2020

Saturday, Jan 25, 2020 - 10:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 25 जनवरी, 2020 विक्रमी सम्वत् 2076, माघ प्रविष्टे 12, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1941, दिनांक 5 (माघ), हिजरी साल 1441, महीना जमादि-उल-अव्वल, तारीख 29, सूर्योदय प्रात: 7.28 बजे, सूर्यास्त सायं 5.52 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र श्रवण (25-26 मध्य रात 4.36 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र घनिष्ठा, योग सिद्धि (25-26 मध्य रात 2.15 तक) तथा तदोपरांत योग व्यतिपात, चंद्रमा मकर राशि पर (पूरा दिन-रात)। इसके अलावा अपना आज का राशफिल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
दिशा शूल : पूर्व एवं ईसान दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक।

पर्व, दिवस तथा त्यौहार : माघ शुक्ल पक्ष एवं माघ गुप्त नवरात्रे प्रारंभ, हिमाचल स्टेटहुड डे।

हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्व है। देश के लगभग हर हिस्से में नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है जिसकी धूम पूरे 9 दिन देखने को मिलती है। पंचांग के अनुसार वर्ष में चार बार नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। जिसमें से 1 शारदीय नवरात्रि, 1 चैत्र तथा दो गुप्त नवरात्रि। आज से यानि 25 जनवरी से साल 2020 के पहले गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। जिन्हें माघ गुप्त नवरात्रे भी कहा जाता है। कहा मान्यता है इन 9 दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। जिसके फलस्वरूप जातक की तरह की इच्छा पूरी होती है।
 

Jyoti

Advertising