आज का पंचांग- 24 जनवरी, 2021 रविवार

Sunday, Jan 24, 2021 - 09:16 AM (IST)

24 जनवरी, 2021 रविवार पौष शुक्ल तिथि एकादशी (रात 10.58 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी।

विक्रमी सम्वत् : 2077, माघ प्रविष्टे 11, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 4 (माघ), हिजरी साल : 1442, महीना : जमादि-उल्सानी, तारीख: 10, सूर्योदय: प्रात: 7.28 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.51 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: रोहिणी (24-25 मध्य रात 12.01 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मृगशिर, योग: ब्रह्म (रात 10.28 तक) तथा तदोपरांत योग ऐन्द्र, चंद्रमा: वृष राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (प्रात: 9.57 से लेकर रात 10.58 तक)। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: सायं 4.30 से 6.00 बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : पुत्रदा एकादशी व्रत।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मकर में

चंद्रमा वृष में

मंगल मेष में

बुध मकर में

गुरु मकर में

शुक्र धनु में

शनि मकर में

राहू वृष में

केतु वृश्चिक में

Lata

Advertising