आपका राशिफलः 21 फरवरी, 2020

Friday, Feb 21, 2020 - 10:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
तारीख 21 फरवरी दिन शुक्रवार फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। ज्योतिष गणना के अनुसार नक्षत्र उत्तराषाढ़ा व चंद्रमा मकर राशि पर रहेंगे। इसके साथ ही आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग भोलेनाथ को खुश करने के लिए इपवास रखते हैं और साथ ही इस दिन 4 पहर की पूजा की जाती है। कहते हैं कि जो कोई व्यक्ति ये पूजा करता है उसकी हर इच्छा भोले बाबा पूर्ण कर देते हैं। शास्त्रों के मतानुसार महाशिवरात्रि व्रत सबसे उत्तम है। इस व्रत को 'व्रतराज' कहा जाता है, जो चारों पुरुषार्थों को देने वाला है। आप में क्षमता हो तो अपने पूरे जीवन काल तक इस व्रत को करें अन्यथा 14 वर्ष के उपरांत संपूर्ण विधि-विधान से इसका उद्यापन कर दें। इसके साथ ही अपना राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें। 
Follow us on Twitter

ऋतु वसंत
अयन उत्तरायण
राहुकाल 11.13 से 12.37
दिशाशूल पश्चिम

Follow us on Instagram

साल में लगभग 12 शिवरात्रि आती हैं लेकिन फाल्गुन महीने की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। इस मौके पर व्रत-उपवास और शिव पूजा का विधान है। अत: शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करने से मनचाहे लाभ प्राप्त होते हैं। 21 फरवरी शाम को 5 बजकर 20 मिनट से महाशिवरात्रि के पर्व का मुहूर्त शुरू होकर अगले दिन 22 फरवरी शनिवार शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। 

Lata

Advertising