1st day of Navratri: आज करें ये काम, मां शैलपुत्री खोलेंगी धन के द्वार

Monday, Sep 26, 2022 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Navratri First Day Goddess: शारदीय नवरात्रि शुद्धिकरण की एक पवित्र प्रक्रिया है। ये व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से निरोगी कर स्वस्थ व सुंदर काया प्रदान करती है। नवरात्रि की नव रातों में आदिशक्ति का ध्यान कर साधक सांसारिक वेदना से मुक्त तो होता ही है, इसके साथ ही अध्यात्म की नई अलौकिक उपलब्धियां भी पाता है। नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर दुर्गा के पहले रूप देवी शैलपुत्री का आवाहन कर पूजन किया जाता है। नवरात्रि गृहस्थ जीवन में रह रहे लोगों के साथ-साथ महान कार्यों के लिए देवी शक्ति का आशीर्वाद पाने का सरल मार्ग है। देवी शैलपुत्री को माता सती का ही रूप माना जाता है। हिमालय राजा के घर पैदा होने से देवी का यह रूप शैलपुत्री के नाम से विख्यात है। इस दिन साधक का मन मूलाधार चक्र में विराजित रहता है और देवी का 9 दिनों का साधना का यह पहला पड़ाव होता है। देवी चंद्र ग्रह के प्रभाव को शुभ करने वाली देवी हैं इनका पूजन करने से चंद्र दोष से निवारण मिलता है। वृषभ की सवारी किए हुए देवी भक्तों को सुख-समृद्धि, धन व दांपत्य जीवन में प्रेम का आशीर्वाद प्रदान करने वाली हैं।


1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Shailputri mata mantra शैलपुत्री मंत्र-
ओम देवी शैलपुत्री नमः



What should be done on first day of Navratri: प्रातः काल में देवी का आसन लगाकर घट स्थापना करें। घट स्थापना के लिए मिट्टी के पात्र में 7 जगह की मिट्टी लेकर उसके अंदर 7 प्रकार के अनाज को बोया जाता है। इसके पश्चात मिट्टी के घड़े में पानी भर के उसमें 5 धातुओं के सिक्के व व अक्षत डाले जाते हैं। आम के पत्तों से घड़े के मुख्य को ढक कर नारियल पर मौली बांधकर रखा जाता है। इसके पश्चात देवी की पंचोपचार से पूजन किया जाता है।
 
नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री को सफेद तिल व गुड़ का भोग लगाने से विशेष कृपा मिलती है, धन के रास्ते स्वत: ही खुल जाते हैं।
 
आज के दिन नंदी की पूजा करने का विशेष लाभ है, ऐसा करने से शेयर मार्केट के काम और व्यापार में वृद्धि होती है।
 
छोटी कन्याओं को आज के दिन लाल रंग के वस्त्र एवं निजी वस्तुओं का दान करें।

नीलम
8847472411 

Niyati Bhandari

Advertising