आपका राशिफल: 19 दिसंबर, 2019

Thursday, Dec 19, 2019 - 09:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात जानें धर्म के साथ
तारीख 19 दिसंबर, 2019 दिन गुरुवार पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। आज गुरुवार के दिन भगवान श्री हरि के पूजन का दिन माना जाता है। बहुत से लोग इस दिन व्रत भी करते हैं और भगवान विष्णु का पूजव केले के पेड़ के रूप में करते हैं। कहते हैं कि इस दिन पीली वस्तुओं का दान करने से व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है और साथ ही जो लोग व्रत रखते हैं वे एक समय के भोजन में पीली वस्तु ही खाते हैं। 

राहू काल- दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक
शुभ दिशा- आग्नेय कोण
दिशा शूल- दक्षिण
आयुष्मान योग- शाम 05:16 तक
विशेष: रुक्मिणी अष्टमी

बता दें कि पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रुक्मिणी अष्टमी का पर्व मनाया जाता है, जोकि आज मनाया जाएगा। मान्यता है कि द्वापर युग में इसी तिथि पर श्रीकृष्ण की पत्नी देवी रुक्मिणी का जन्म हुआ था। देवी रुक्मिणी को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है।

Lata

Advertising