आप का राशिफल- 14 जनवरी, 2020

Tuesday, Jan 14, 2020 - 10:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 14 जनवरी, 2020 मंगलवार विक्रमी सम्वत् 2076, माघ प्रविष्टे 1, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1941, दिनांक 24 (पौष), हिजरी साल 1441, महीना जमादि-उल-अव्वल, तारीख 18, सूर्योदय प्रात: 7.31 बजे, सूर्यास्त सायं 5.42 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र मघा (प्रात: 7.55 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी, योग सौभाग्य (14-15 मध्य रात 12.33 तक) तथा तदोपरांत योग शोभन, चंद्रमा ङ्क्षसह राशि पर (पूरा दिन-रात) प्रात: 7.55 तक जन्मे बच्चे को मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल : बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। इसके अलावा अपना आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करें यहां। 

पर्व, दिवस तथा त्यौहार : विक्रमी माघ (मकर) संक्रांति, माघी, मेला माघी (मुक्तसर, पंजाब), विरयण उत्तरायण प्रारंभ, सूर्य 14-15 मध्य रात 2.07 (जालंधर समय) पर मकर राशि पर प्रवेश करेगा।

पर्व, दिवस तथा त्यौहार: सेना दिवस।

पंचांग मतभेद के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। बता दें मकर संक्रांति का त्यौहार हिंदुओं के प्रमुख पर्वों में से एक है। जिसकी धूम पूरे भारत तथा नेपाल में देखने को मिलती है। शास्त्रों के अनुसार पौष मास में सूर्य जब धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेष करता है तब इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्यौहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है।

तो वहीं तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल था आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायणी भी कहते हैं, यह भ्रांति है कि उत्तरायण भी इसी दिन होता है। किन्तु मकर संक्रान्ति उत्तरायण से भिन्न है।

 


 

Jyoti

Advertising