मध्य प्रदेश में 12वीं शताब्दी की भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली

Sunday, Aug 01, 2021 - 10:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बड़वानी (वार्ता): मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर अनुविभाग के दवाना में एक मकान की नींव की खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की 12वीं शताब्दी की दुर्लभ अखण्डित प्रतिमा मिली है। राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वी.एस. चौहान ने आज बताया कि दवाना कस्बे में कल सायं एक मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान 5 फीट गहराई पर एक प्रतिमा मिली है। फिलहाल यह समीप के शिवालय में रख दी गई है। 

पुरातत्व विभाग इंदौर के पुरातत्वविद डॉ. डी.पी. पांडे ने बताया कि यह भगवान विष्णु की 12वीं शताब्दी में निर्मित परमार कालीन समभंग प्रतिमा है। 

Niyati Bhandari

Advertising