आपका राशिफल: 11 मार्च, 2020

Wednesday, Mar 11, 2020 - 10:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
तारीख 11 मार्च दिन बुधवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। विक्रमी सम्वत् : 2076, फाल्गुन प्रविष्टे: 28, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 21 (फाल्गुन), हिजरी साल: 1441, महीना: रज्जब, तारीख: 15, सूर्योदय: 6.47 बजे, सूर्यास्त: 6.29 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: हस्त (सायं 7.00 बजे तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र चित्रा,  योग: गंड (प्रात: 8.12 तक) तथा तदोपरांत योग वृद्धि, चंद्रमा कन्या राशि पर (11 मार्च दिन-रात तथा 12 को प्रात: 5.35 तक) तथा तदोपरांत तुला राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा प्रारम्भ (11-12 मार्च 1.48 पर)। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: संत तुकाराम जयंती।  दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए। राहू काल: दोपहर 12.00 से 1.30 बजे तक। आज के दिन भगवान गणेश की पूजा का दिन माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन गणपति जी की पूजा व आराधना करने से व्यक्ति के जीवन से हर संकट दूर हो जाता है। शास्त्रों में गणपति जी को विघ्न हर्ता के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों के जीवन से हर संकट को दूर कर देते हैं। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

अमृत काल- 01:45 पी एम से 03:09 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:35 ए एम से 07:00 पी एम
राहुकाल- 12:31 पी एम से 02:00 पी एम

इसके साथ ही आज संत तुका राम जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। भक्ति परम्परा में अपना खास स्थान रखने वाले संत तुकाराम महाराज ने संसार के सभी सुख-दुखों का सामना साहस से कर अपनी वृत्ति विट्ठल चरणों में स्थिर की। तुकाराम महाराज को उनके सांसारिक जीवन में अनेक दुखों का सामना करना पड़ा। अपनी भक्ति के बल पर महाराज ने आकाश की ऊंचाई प्राप्त की और वैकुंठ गमन किया। 

Lata

Advertising