ये मंत्र देगा पूरी रामायण पढ़ने का लाभ

Monday, May 28, 2018 - 01:03 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें विडियो)

राम नाम की महिमा का गुनगाण बहुत सारे हिंदू शास्त्रों में हुआ है, लेकिन महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण को सटीक कहा गया है। आज के दौर में गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा लिखी गई रामायण बहुत प्रसिद्ध है। कुछ समय पूर्व तक तो लगभग हर हिंदू घर में रामायण का पाठ प्रतिदिन होता था लेकिन वर्तमान समय में सुबह होते ही हर घर में भागदौड़ होनी आरंभ हो जाती है। ऐसे में इतना समय नहीं होता की पवित्र ग्रथ को पढ़ा जा सके। एक ऐसा मंत्र है जिसका जाप करने से सारी रामायण पढ़ने का फल मिलता है।


इस मंत्र को एक श्लोकी रामायण भी कहा जाता है। इस मंत्र के प्रभाव से हर तरह की समस्या का नाश होता है।

मंत्र
आदि राम तपोवनादि गमनं, हत्वा मृगं कांचनम्।
वैदीहीहरणं जटायुमरणं, सुग्रीव संभाषणम्।।
बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं, लंकापुरीदाहनम्।
पश्चाद् रावण कुम्भकर्ण हननम्, एतद्धि रामायणम्।।


इस विधि से करें मंत्र जाप
ब्रह्म बेला में शुद्ध होकर श्रीराम का पूजन करें।


कुश के आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। मान्यता है की हर रोज इस मंत्र का पांच माला जाप करने से जीवन में कोई प्रॉब्लम नहीं रहती।

एक वक्त पर एक एक ही आसन पर बैठें और एक ही माला से मंत्र का जाप करने से मंत्र सिद्ध हो सकता है। 

अगर आपके बाल हैं काले तो ये देखना न भूलें (देखें विडियो)

Niyati Bhandari

Advertising