26 मार्च, 2020

3/26/2020 12:24:25 PM

धनु राशि- आज की शुरुआत थोड़ी बेहतर तरीके से होगी। आपको अपने काम में खूब आनंद आएगा। कोई ऐसी बात आपके सामने आएगी, जो खुश कर देगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे। आप के वरिष्ठ अधिकारी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे। किसी सम्पत्ति को बेचने से भी अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में भी शांति वापस लौटेगी। हालांकि दांपत्य जीवन तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरेगा। प्यार के मामले में आज आपको अच्छे अनुभव होंगे। प्रियतम के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। 

 

Advertising