2021
12/17/2020 12:56:52 AM
जनवरी- मकर राशि वालों के लिए नए साल यानी जनवरी महीने की शुरुआत बहुत शानदार रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बनेगा। सूर्य का देव गुरु बृहस्पति की धनु राशि में गोचर कर के सुख स्थान में बैठना बुधादित्य योग भी बनाएगा , जो कामयाबी की नई इबारत लिखेगा। इस राशि के स्वामी शनि अपनी ही राशि मकर में केंद्र के स्वामी बृहस्पति के साथ केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाएंगे जो बहुत शुभ रहेगा। हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी । विद्यार्थियों के लिए तो समय खासतौर पर बहुत शानदार रहेगा लेकिन जो लोग आईटी सेक्टर , चिकित्सा और शैक्षणिक जगत से जुड़े हैं, उन्हें इस महीने काफी उपलब्धियां हासिल होंगी। विदेश जाकर अध्ययन करने या शोध कार्य करने का सपना भी पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन के लिए ये महीना बढ़िया रहेगा और सेहत भी अच्छी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, धन आगम होता रहेगा। कई स्रोतों से आमदनी होगी। नौकरी में प्रमोशन व वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उनकी चाहत पूरी हो सकती है। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बन रहे हैं। इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस पक्ष भी बढ़िया रहेगा।
फरवरी- मकर राशि वालों के लिए फरवरी महीना महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस राशि के स्वामी शनि अपनी ही राशि में सुख के घर में लग्नेश के साथ चार ग्रहों का कंबीनेशन बनाएंगे और यह 4 ग्रही राजयोग आर्थिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। यह योग कैरियर को भी आगे बढ़ाने वाला होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है । व्यापार में आई मंदी दूर होगी। इस महीने आप अपनी विभिन्न योजनाओं को मूर्त रूप दे पाने में कामयाब रहेंगे। हालांकि अनावश्यक यात्राएं भी होंगी लेकिन पारिवारिक जीवन आपका बढ़िया रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। अगर आप पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं तो आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा । परिवार का कोई युवा सदस्य शादी से संबंधित स्वतंत्र फैसला भी ले सकता है। इस माह आप मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से कुछ उत्तेजना महसूस कर सकते हैं । अन्नदान, वस्त्र दान या जरूरतमंदों की मदद करने से ईश्वर की कृपा हासिल होगी। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बढ़िया रहेंगे।
मार्च- इस महीने आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी विल पावर भी स्ट्रांग होगी क्योंकि राशि के स्वामी शनि पराक्रम भाव में बैठकर आपके पराक्रम और प्रभाव को बढ़ाएंगे । आप अपने कार्य क्षेत्र में लगातार कामयाब होते चले जायेंगे। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उनको भी आर्थिक लाभ मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के चांस भी बन रहे हैं और अगर आप बिजनेस में हैं तो आप विस्तार कर सकते हैं । कोई नया बिजनेस पार्टनर भी आप तलाश कर सकते हैं । पैतृक संपत्ति मिलने के योग भी हैं। अपने घर की साज-सज्जा या रेनोवेशन पर भी आप खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय बढ़िया रहने वाला है । आपको परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा । वैवाहिक जीवन के लिए समय सामान्य रहने वाला है । जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है या लव पार्टनर के साथ थोड़ा विवाद हो सकता है। किसी अनचाही जगह पर तबादला भी हो सकता है या आप नौकरी बदलने की सोच सकते हैं। निजी क्षेत्र में हैं तो आपकी परफॉर्मेंस आपको ऊंचा पद दिला सकती है। स्वास्थ्य पक्ष का आपको ध्यान रखना होगा।

अप्रैल- यह महीना आर्थिक दृष्टि से आपको काफी बेहतर महसूस होगा क्योंकि राशि के स्वामी शनि धन के स्थान में धनेश व लग्नेश के साथ कंबीनेशन बनाएंगे, जो आपके लिए काफी पॉजिटिव रहेगा। अगर कोई पुरानी इन्वेस्टमेंट कर रखी है तो उसे आपको काफी लाभ होगा। विदेश जाने के प्रयासों में भी आपको सफलता मिलेगी। आपके सुखों में भी वृद्धि होगी क्योंकि सूर्य गोचर करके मीन राशि में उसके शुक्र के साथ सुख स्थान में विराजमान होंगे। जीवन के भौतिक सुख-सुविधाएं आपको हासिल होंगी और मैटेरियलिस्टिक लाइफ आप जिएंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेगा और आपको अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ने के कई सुनहरी मौके मिलेंगे। विभिन्न योजनाओं को भी आप अमलीजामा पहनाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन कमोबेश बढ़िया रहेगा। खेल, संगीत, अभिनय व मनोरंजन कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। अगर कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना चाह रहे हैं या मनपसंद जगह पर तबादला चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी होने के योग बने हुए हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं । महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले आपको पूर्ण रूप से संतुष्ट हो जाना चाहिए। ऐसा करना आपके हित में रहेगा।
मई- नौकरी पेशा लोगों के लिए मई का महीना बहुत बढ़िया रहने वाला है क्योंकि राशि का स्वामी शनि लग्न में लग्नेश होकर स्थित है जो कैरियर में आगे बढ़ने के आपको सुनहरे मौके उपलब्ध करवाएगा । आपके व्यापार व लाभ स्थान पर शनि की दृष्टि भी आपको राहत और सफलता प्रदान करेगी । यही नहीं , सूर्य का राशि परिवर्तन करके सुख स्थान में आना और शुक्र बुध का संबंध केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाएगा। अलबत्ता प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। जो लोग प्राइवेट सेक्टर या सरकारी क्षेत्र में हैं, उनके तबादले की संभावना भी बन रही है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है । समय पर चिकित्सा लेने से स्वास्थ्य लाभ होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय बढ़िया रहने वाला है और किसी मनपसंद संस्थान में पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। सामाजिक कार्य में भी रुचि बढ़ेगी। विदेश से भी कोई अच्छी खबर मिलेगी। नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव पड़ेगा। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते भी आएंगे। किसी मांगलिक कार्य में भी आप शिरकत करेंगे।

जून- जून का महीना आपके लिए काफी संघर्ष भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी। अनावश्यक खर्चें बढ़ सकते हैं। इस महीने राशि के स्वामी शनि का 12 में घर में चंद्रमा के साथ विष योग बनाना ज्यादा शुभ नहीं कहा जा सकता। वैसे भी समय शनि वक्री होकर आपके कार्यक्षेत्र को देख रहे हैं । आपको संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी। इस महीने आप थोड़ा आत्मबल और आत्मविश्वास में कमी भी महसूस कर सकते हैं क्योंकि राहु व सूर्य का कंबीनेशन सुख स्थान में बनेगा। आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव आने से मन में घबराहट या मानसिक बेचैनी रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा और उन्हें पढ़ाई पर विशेष फोकस करना होगा। अगर पढ़ाई में एकाग्रता नहीं बन पाई तो नतीजे प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या परेशान कर सकती है । जंक फूड का अत्यधिक प्रयोग करने से परहेज करना होगा और घर में साफ-सफाई पर विशेष फोकस रखना होगा। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो अभी थोड़ा इंतजार करना आपके हित में रहेगा। इस महीने आपको अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाकर रखने होंगे। वैसे इस महीने सामाजिक कार्यों में भाग लेने के मौके भी मिलेंगे।
जुलाई- जुलाई महीना मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। सफलता भी मिलेगी और कहीं-कहीं निराशा भी होगी। कार्यक्षेत्र के स्वामी देव गुरु बृहस्पति का 12वें घर में जाना कार्यस्थल पर किसी विवाद की स्थिति उत्पन्न कर सकता है, जिससे आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा शनि की वक्र दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर पड़ना भी आपके मन को थोड़ा अशांत कर सकता है। हालांकि सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में सुख स्थान में आकर बैठेंगे, जिससे आप अधिकारियों की गुडविल पाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है लेकिन वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव का समय रहेगा और छोटी-छोटी बातों पर मतभेद का योग बनता दिख रहा है। ऐसे में आपको धैर्य व सतर्कता के साथ काम लेना होगा। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। इस महीने आपको संपत्ति के मामलों में थोड़ी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। जोड़ों में दर्द उदर रोग या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। थकान भी महसूस करेंगे। रात के समय वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतना आपके लिए अच्छा रहेगा । कर्मचारियों से बेहतर रिश्ते बनाकर चलने में आपकी भलाई है। पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करना आपके लिए शुभ रहेगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी तरह संतुष्ट हो लें।
अगस्त- अगस्त महीना मकर राशि वालों को अच्छे नतीजे देने वाला है। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आपको मिलने की पूरी संभावना है । अगर आप विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपके प्रयास रंग लाएंगे। सूर्य का गोचर कर्क राशि में बुध के साथ सुख स्थान में बैठना आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। आपके सुखों में वृद्धि होगी, आपकी राशि के स्वामी शनि कर्मेश होकर कर्म स्थान में स्थित कार्यक्षेत्र वालों के लिए सफलताओं के योग बनाएंगे। नौकरी में प्रमोशन के चांस भी बन रहे हैं। नया घर खरीदने के योग भी बन रहे हैं। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आय का कोई नया स्रोत भी विकसित हो सकता है। जो लोग डायबिटीज या मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं, उन्हें अपना खास ख्याल रखना होगा और समय-समय पर अपना चेकअप करवाना होगा। विद्यार्थियों के लिए यह महीना सामान्य रहने वाला है। अगर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो फैसला आप के पक्ष में आ सकता है । हालांकि आपके शत्रु भी सक्रिय रहेंगे और समय-समय पर बाधा उत्पन्न करते दिखाई देंगे लेकिन इसके बावजूद आप उन पर भारी पड़ेंगे । संतान की चाहत रखने वाले दंपतियों को अच्छी खबर मिलेगी। प्रेम विवाह के योग भी बन रहे हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आप रोमांचित होंगे। घर में किसी नए सदस्य का आगमन भी हो सकता है।
सितंबर- इस महीने आपको अपनी सेहत का खास खयाल रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय उतार-चढ़ाव वाला है। डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ सकती है। लेकिन आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि सूर्य राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में अपने ही घर में आ जाएंगे और कार्यक्षेत्र व बिजनेस में लाभ का योग बनाएंगे। सुख स्थान में शुक्र और बुध का एक नीच भंग राजयोग व केंद्र त्रिकोण राजयोग बनना भी आपको काफी राहत प्रदान करेगा। पुराने विवादों को निपटाने में आप कामयाब रहेंगे। व्यापार करने वालों को इस महीने काफी सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा । व्यापार को बढ़ाने की योजना पर काम कर सकते हैं। निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को और बेहतर पैकेज करने की कंपनी में दायित्व मिल सकता है । शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को इस महीने बेहतरीन परिणाम मिलेंगे । कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक रहेगी। घर में बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। शेयर मार्केट में अगर आप निवेश करना चाह रहे हैं तो आप इस महीने ऐसा कर सकते हैं।
अक्टूबर- इस महीने देव गुरु बृहस्पति और शनि देव की एक साथ युति समय को थोड़ा संघर्षपूर्ण बनाएगी। शनि का कुंभ राशि से मार्गी होकर मकर राशि में आना वैवाहिक जीवन में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव का योग बनाएगा। काम की व्यस्तता की वजह से परिवार को कम समय दे पाएंगे, जिस वजह से पारिवारिक जीवन थोड़ा प्रभावित हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा और गलतफहमी को समय रहते दूर करना होगा। वैसे विद्यार्थियों के लिए समय काफी बढ़िया है। कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो बढ़िया नतीजे मिलेंगे। अगर विदेश जाकर उच्च शिक्षा हासिल करने की योजना बना रहे हैं तो आप अपने उद्देश्य में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। मांसपेशियों तथा नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। वैसे पैतृक संपत्ति में लाभ मिलने के योग दिख रहे हैं। बैंक अध्ययन व अकाउंट की शिक्षा ग्रहण करने वालों के लिए यह समय बेहतरीन है। संतान की चाहत रखने वाले दंपतियों को अच्छी खबर मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको संभल कर चलने की सलाह दी जाती है । वाहन चलाने में भी सावधानी बरतें। गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें व कापियां प्रदान करके उनकी मदद करें। सुबह-सुबह सूर्य को देखने से आपके भीतर पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा।
नवंबर- यह महीना नौकरी पेशा लोगों के लिए काफी बेहतरीन साबित होगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। सूर्य मंगल का राशि परिवर्तन कर तुला राशि में सुख के घर में आना आपको बेहतरीन नतीजे देगा। हालांकि तुला राशि में सूर्य नीच के हो जाते हैं लेकिन इसके बावजूद सूर्य मंगल का कंबीनेशन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी इस महीने काफी आर्थिक लाभ होगा क्योंकि राशि के स्वामी शनि व्यापार घर में बृहस्पति के साथ केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाएंगे, जो बिजनेस के अंदर से बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य पक्ष अनुकूल रहेगा। इस महीने आपको अपनी ईगो पर नियंत्रण रखना होगा। वैसे परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बनाएंगे। घर के सदस्य में बढ़ोतरी होने और शहनाई गूंजने की भी पूरी संभावना है। लेखकों की नई कृतियां आ सकती हैं और शोधकार्य करने वालों को पुरस्कार के योग बनते दिखाई दे रहे हैं । शोध कार्य करने वाले प्रशंसा का पात्र भी बनेंगे । आप अपनी वाणी और संवाद शैली से लोगों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। कैरियर व कार्यक्षेत्र में अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा कहा जा सकता है और मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
दिसंबर- वर्ष की शुरुआत की तरह वर्ष का अंतिम महीना भी आपके लिए काफी बेहतरीन साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी । इंक्रीमेंट और प्रमोशन का लाभ भी मिलेगा । सूर्य का राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में आना और बुध के साथ बुधादित्य योग बनाना आपके कैरियर को बुलंदी प्रदान करेगा । आर्थिक दृष्टि से भी यह समय बढ़िया रहने वाला है। समाज में और कार्यक्षेत्र में आपका यश और सम्मान बढ़ेगा । लाभ की संभावना बन रही है। धन वाहन पद प्रतिष्ठा हासिल होगी । अदालती मामलों में आपको विजय हासिल होगी। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दूर होगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें इस महीने अच्छे पद पोजीशन की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपके पारिवारिक जीवन में भी सुख की अनुभूति होगी। लंबे समय से सोचा हुआ कोई कार्य सिरे चढ़ सकता है। भाई-बहनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। इस महीने कार्यक्षेत्र में नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे निभा करा प्रशंसा का पात्र बनेंगे । संतान पक्ष से भी आपको खुशी हासिल होगी लेकिन वाहन चलाते समय आपको थोड़ा सा सावधान रहना होगा। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है या विदेश जाकर पढ़ाई करने का विद्यार्थियों का सपना पूरा हो सकता है।
गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com