7 से 13 जुलाई, 2019 तक

7/7/2019 6:37:28 AM

मेष- विरोधियों के उभरने तथा सेहत के बिगड़ने का भय बना रहेगा। मगर व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी होगी। यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, कामकाजी भागदौड़ भी अच्छा रिजल्ट देगी। 7 जुलाई को उद्देश्य-मनोरथ हल होंगे। मनोबल-दबदबा भी बना रहेगा। 8-9 को न तो दुश्मनों को कमजोर समझें और न ही उनकी अनदेखी करें। 10 से 12 सुबह तक कामकाजी कामों की दशा बेहतर होगी। फैमिली फ्रंट पर तालमेल-सद्भाव बना रहेगा। 12 सुबह से 13 जुलाई तक सेहत का ग्रह ढीला, खान-पान संभल कर करें।

लव लाइफ- जीवनसाथी के साथ हुई गलतफहमी को दूर करने की कोशिश में लगे रहेंगे और एक सही समय आने पर दोनों के बीच सब ठीक होगा। 
हेल्थ- बाहर का खाना खाने से पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। 
उपाय- पूजाघर में साबूदाना व लौंग चढाएं।
शुभ दिशा- वेस्ट 
शुभ दिन- शुक्रवार 
शुभ रंग- भूरा 
शुभ अंक- 2

Advertising