मार्च 2019

3/1/2019 9:57:25 AM

मेष- किसी विषय पर गहराई से विचार करने पर समस्या का हल निकलेगा। अपने काम से काम रखें, किसी और के मामले में दखलअंदाजी करने से बचें।  भाषा का प्रयोग सोच-समझ कर करें। सामान्य तौर पर की गई बात किसी का दिल दुखा सकती है। सामाजिक कामों में उपलब्धियां मिलेंगी।

लव लाइफ- अविवाहितों के लिये विवाह के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर से शादी को लेकर अनबन हो सकती है। रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहते हैं तो परिजनों के सामने अपने दिल की बात रखें, समय अच्छा है। 

जॉब- नौकरीशुदा लोग कुछ हटकर करेंगे, जिससे मान-यश बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वेतन में वृद्धि भी हो सकती है।

बिज़नेस - नये कारोबार के योग बन रहे हैं। पार्टनरशिप में अधिक लाभ मिलेगा। 

फैमिली- रिश्ते निभाने के लिये दिल पर पत्थर रखकर परिवार की भलाई के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है।

हेल्थ- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। नियमित अपना चैक-अप करवाएं।

धन-संपत्ति- आर्थिक तौर पर ये महीना अच्छा रहने वाला है। चारों तरफ से लाभकारी स्थिति रहने वाली है। किसी को उधार न दें, पैसा डूब सकता है।

उपाय- गुड़हल के फूल से भगवान शिव की पूजा करें।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

शुभ दिन- मंगलवार

शुभ दिशा- ईशान कोण

Advertising