फरवरी, 2020

2/3/2020 11:24:03 AM

मेष- कोई बड़ा काम आपका जल्दी पूरा होगा, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। नया काम या नई दिनचर्या आपके सामने एक नया चुनौती रख सकती है। जिसका आपको डटकर सामना करना होगा। इन दिनों में आपके उत्साह और रचनात्मकता के कारण फायदा होने के योग हैं। लोगों से अपनी बात मनवाने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। किसी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। जल्दबाजी में किया गया काम नुकसानदायक हो सकता है। आप सिर्फ वही काम हाथ में लें, जो आपके लिए खास हो। पारिवारिक तनाव हो सकता है। जिससे आपको ही परेशानी होगी। इसके साथ ही किसी तरह से आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। जिससे कि आप कोई भी काम अच्छे से करने में असमर्थ होंगे। लेकिन घबराएं नहीं ये समय केवल कुछ टाइम के लिए रहेगा, धीरे-धीरे सब ठीक होता चला जाएगा।
लव-लाइफ- दाम्पत्य जीवन में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है।
हेल्थ- दौड़-धूप ज्यादा होने के कारण कुछ परेशानियां आ सकती हैं। मौसम के अनुसार खान-पान रखें। 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- उत्तर
उपाय- गरीब महिला को शक्कर दान करें।
 

Advertising