दिसंबर 2019

12/1/2019 9:37:54 AM

मेष- इन दिनों में आप बहुत सारे काम निपटाने की कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। इस पूरे माह आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। नौकरी में एक नई पहचान मिल सकती है और इसके साथ ही धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुरस्कार-बोनस आदि मिलने के योग हैं। ऑफिस के कामकाज के लिए आपको मन से तैयार रहना होगा। इन दिनों में किस्मत का साथ मिल सकता है। काम में मन लगने से सफलता मिलेगी। अच्छे कामों का कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। लेकिन इसके साथ ही कुछ कामों के लिए भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत के मामले में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन में मामूली खटपट होने के योग हैं। खर्चा बढ़ने की संभावना बन रही है।

लव-लाइफ- जीवनसाथी, प्रेमी या किसी दोस्त से गिफ्ट मिल सकता है। जिसे देख आपकी खुशी दौगुनी होगी।

हेल्थ- स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई पुराना रोग तंग कर सकता है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- मेरून

शुभ दिशा- ईस्ट

उपाय- दैनिक पूजा में चांदी के पत्रों का प्रयोग करें।

Advertising