22 फरवरी, 2020

2/22/2020 11:17:39 AM

मेष- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। धन लाभ हो सकता है। अचानक से धन प्राप्ति से मन हर्षित होगा लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा समस्या उत्पन्न हो सकती है। आप अधिक प्रयास करेंगे, फिर भी सफलता अल्प ही मिलेगी। परिवार के छोटों से दिक्कतें आ सकती हैं। यात्रा के दौरान समस्या होने की संभावना होगी। आपका आचरण धार्मिक होगा और पूजा-पाठ में मन लगाएंगे। कार्यस्थल पर किसी से व्यर्थ का झगड़ा संभव है। आपका बॉस आपका साथ देगा। पारिवारिक जीवन में भी इस तनाव का असर देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन काफी अनुकूल रहेगा।

Advertising