अपशकुन के संकेत हैं ये चीजें दिख जाएं तो तुरंत बदल लें रास्ता!

Saturday, Dec 12, 2015 - 01:51 PM (IST)

कुछ चीजें जीवन में अपशगुन के संकेत लेकर आती हैं। जिन्हें देखते ही बनते काम बिगड़ जाते हैं। घर से बाहर जाते समय या रास्ते में ये चीजें दिख जाएं तो उसी समय अपना रास्ता बदल लें। यदि ऐसा करना संभव न हो तो थोड़ा रूक कर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ें। इस तरह अपशकुन टल जाएगा।

* कुत्ते का पानी पीते हुए दिखना।

* जानवर की अस्थियों का दिखना।

* नजर दोष के लिए लगाया जाने वाला नींबू-मिर्ची सड़क पर पड़ा मिलना।

* दाएं से बाएं तरफ जा रही बिल्ली रास्ता काट जाए तो अपशकुन का संकेत है लेकिन काली बिल्ली रास्ता काटती है तो कुछ भी अनहोनी हो सकती है।

* रोता हुआ बच्चा।

* एक आंख वाला स्त्री या पुरूष।

* वाशरूम में नहाने के बाद बिखरा हुआ पानी।

Advertising