आज है 2016 की पहली सोमवती अमावस्या, ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें कुछ खास

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2016 - 10:46 AM (IST)

आज 8 फरवरी सोमवार को इस साल की पहली सोमवती, मौनी अमावस्या है। मौनी अमावस्या यानि भगवान ब्रह्मा के स्वयंभू पुत्र ऋषि मनु, इन्होंने आजीवन मौन रहकर तपस्या की थी। इसीलिए इस तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पवित्र संगम में देवताओं का निवास होता है। इस दिन त्रिवेणी स्थल (तीन नदीओ का संगम) पर स्नान करने से तन की शुद्धि, मौन रहने से मन की शुद्धि और दान देने से धन की शुद्धि और वृद्धि होती है। 
 
 
शास्त्रों के अनुसार इस दिन गंगा जी में स्नान करने से दैहिक (शारीरिक), भौतिक (अनजाने में किया पाप), दैविक (ग्रहों गोचरों का दुर्योग) तीनों प्रकार के मनुष्य के पाप दूर हो जाते हैं। इस दिन स्वर्ग लोक के सारे देवी-देवता गंगा में वास करते हैं। जो पापों से मुक्ति देते हैं। यह चंद्र तथा राहु प्रधान होती है इसलिए जिस व्यक्ति की पत्रिका में इन ग्रहो से संबंधित परेशनिया हों इस दिन उपाय करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है।
 
तंत्र शास्त्र में भी मौनी अमावस्या को विशेष तिथि माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय विशेष फल प्रदान करते हैं। जैसे इस दिन भूखे प्राणियों को भोजन कराने का भी विशेष महत्व है। इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। गोलियां बनाते समय भगवान का नाम लेते रहें। इसके बाद समीप स्थित किसी तालाब या नदी में जाकर यह आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो सकता है।
 
मौनी सोमवती अमावस्या के दिन चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे। यही पुण्य कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे।
 
शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें। साथ ही दिए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय है। 
 
मौनी अमावस्या पर कालसर्प दोष निवारण हेतु सुबह स्नान के बाद चांदी से निर्मित नाग-नागिन की पूजा करें। सफेद पुष्प के साथ इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। कालसर्प दोष से राहत पाने का ये अचूक उपाय है।
 
ज्योतिर्विद् प. सोमेश्वर जोशी

someshjoshimca@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News