इस दिन न करें तेल मालिश, भविष्य में मिलता है दुख

Monday, Feb 01, 2016 - 01:23 PM (IST)

शुक्रवार को तेल मालिश नहीं करना चाहिए। शुक्र वीर्य का स्वामी है और वीर्य ही मनुष्य का तेज है। तेल मालिश करने से शुक्र का तेज हमारे वीर्य में उष्णता में वृद्धि करके हमें दुखित कर सकता है क्योंकि वीर्य के दूषित होने से गर्भाधान में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है जो भविष्य में दुखों का कारण हो सकता है।

रविवार को भी तेल-मर्दन न करें क्योंकि रविवार को तेल मालिश से ताप में वृद्धि होती है। रवि सौर मंडल का सबसे तेजस्वी ग्रह है। शास्त्रों का कथन है कि रविवार को तेल मालिश से ताप बढ़ता है।

सोमवार को शारीरिक दुख तथा शनिवार को सुख प्राप्त होता है।

प्रसंग बनता है कि मंगलवार को तेल मालिश से मृत्यु कैसे हो सकती है। यहां मृत्यु का अर्थ मरने से नहीं बल्कि शरीर में तरह-तरह की उत्पन्न होने वाली बीमारियों से है जो घातक सिद्ध होती हैं। मंगल को तेल मालिश करने से मिर्गी, खुजली आदि होने की अधिक संभावना होती है।

Advertising