सपने में दिखे ये चीजें तो भविष्य के लिए है खतरे की घण्टी

Wednesday, Feb 10, 2016 - 12:53 PM (IST)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार जब व्यक्ति गहरी नींद में सो रहा होता है तो उसे भविष्य की बहुत सारी घटनाओं के संकेत सपनों के माध्यम से मिलते हैं। कुछ ऐसे सपने होते हैं जो अधिकतर लोगों को आते हैं। आईए जानें उन सपनों का मतलब
 
* अंधकार देखने का अर्थ है भविष्य में अमंगल होने वाला है। 
 
* पक्षियों की भांति स्वयं को आकाश में उड़ते देखने का अर्थ है भविष्य में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
 
* आप पर कोई आक्रमण करे तो समझ जाएं आपकी आयु बहुत लंबी होगी।
 
* स्वयं का कोई अंग कटा हुआ दिखे तो समझ जाएं आपको रोगों से निजात मिलने वाला है।
 
* अस्थियां दिखने का अर्थ है संकट टलेंगे।
 
* आंधी देखना भविष्य में बुरे वक्त से राहत मिलना।
 
* आंधी में गिर जाने से सफलता कदम चुमेगी।
 
* अखबार पढ़ने का अर्थ है भविष्य में आप किसी विवाद में फंस सकते हैं।
 
* अजगर देखना बहुत शुभ होता है।
 
* आसमान की और देखने से भविष्य में उच्च पद की प्राप्ति होती है।
 
* आसमान से स्वयं को गिरते देखना कारोबार में हानि होने का संकेत देता है।
 
* इष्ट देव का स्वरूप चोरी होते दिख जाए तो मृत्यु के समान दुख आएंगे।
 
* ऊंचे पहाड़ देखने से भविष्य में मनचाही इच्छा तो पूरी होगी लेकिन कड़ी मेहनत के बाद।
 
* अंतेष्टि देखने का अर्थ है परिवार में मांगलिक कार्य होने का संकेत।
 

* अंधा दिख जाए तो समझ जाएं जिस काम में भी आप हाथ डालेंगे उसमें विध्न बाधाएं आएंगी। 

Advertising