दीपावली तक रखें इन बातों का ध्यान, दूर होगी गरीबी

Monday, Oct 24, 2016 - 09:12 AM (IST)

दीपावली का पर्व हिंदू धर्म में ही नहीं अपितु अन्य धर्मों में भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार दीपावली का पर्व 30 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन रात को देवी लक्ष्मी की पूजा करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। जिस व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की कृपा हो जाती है उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है अौर दरिद्रता का नाश होता है। पूजा के साथ कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रह सकती है। 

 

* क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। व्यक्ति को अपनी इस बुरी आदत पर नियंत्रण रखना चाहिए। दीपावली पर गुस्सा करना अौर चिल्लाना अशुभ होता है। जो लोग इन दिनों क्रोध करते हैं उन्हें देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती।

 

* घर में कलह झगड़ा न करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेम के साथ रहें। जहां पर लड़ाई-झगड़ा रहता हैं वहां पर देवी लक्ष्मी की कृपा नहीं होती।

 

* जहां पर गंदगी होती है वहां पर लक्ष्मी का वास नहीं होता। दीपावली पर घर की अच्छे से सफाई करें। घर के हर कोने को साफ करें। घर अौर आस-पास बदबू न हों। घर पर सुगंधित वातावरण रखें।

 

* नशा सेहत के लिए हानिकारक होता है। दीपावली के शुभ पर्व पर नशे से बचना चाहिए। माना जाता है कि जो नशा करता है वह चिंताअों से ग्रसित रहता है। नशे से घर की सुख-शांति भंग होती है।

 

* माता-पिता अौर बड़े बुजुर्गों को निराश न करें। उनका सम्मान करें। जो लोग अपने माता-पिता अौर बुजुर्गों का अनादर करता है। दरिद्रता उनका दामन नहीं छोड़ती।

 

* दिन अौर शाम के समय न सोएं। बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति, या कोई गर्भवती दिन या शाम को सो सकते हैं परंतु स्वस्थ लोग शाम को सोने से बचें।

Advertising