द‌िवाली के द‌िन ये चीजें दिख जाएं तो समझ जाएं, आप बनने वाले हैं धनवान

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2015 - 11:20 AM (IST)

द‌िवाली की रात को महानिशा भी कहते हैं। इस कालावधि में आराधना करने से अक्षय लक्ष्मी की जहां प्राप्ति होती है वहां मां लक्ष्मी का उस स्थान पर स्थिर वास भी होता है। आपको जानकर हैरानी होगी की हमारे आस-पास कुछ ऐसी चीजे भी हैं जो आम दिनों में हमें दिख जाती हैं लेकिन दिवाली के दिन इनका दर्शन बहुत दुर्लभ होता है। द‌िवाली की रात ये आपको दिख जाए तो समझ जाएं आप की किस्मत के सीतारे पलटने वाले हैं और आप बनने वाले हैं धनवान।

* उल्लू दिख जाए तो खुद मां लक्ष्मी आपके घर अपना स्थाई बसेरा बनाने के लिए आती हैं।
 
* आमतौर पर लोग सोचते हैं की छछूंदर घर को बर्बाद कर देती है लेकिन दिवाली के दिन दिख जाए तो आबाद कर देती है। 
 
* बिल्ली को देखने से घर-परिवार धन-धान्य से भरा रहता है।
 
* शकुन शास्त्र के अनुसार केसरिया गाय ईश्‍वरत्‍व और दिव्यता का प्रतीक है। इसका दिखना बहुत शुभ होता है।
 
* मकड़ी के जाले घर या किसी भी स्थान पर दिख जाना शुभ होता है। उस जाले को ध्यान से देखने पर अगर आपको अपना नाम दिखाई दे तो किस्मत का सितारा पलट जाता है।
 
* किन्नर द्वारा दिया गया सिक्का या उपहार दिवाली के दिन मिलने वाला आपके लिए जीवन का सबसे अच्छा उपहार सिद्ध हो सकता है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News