भगवान को खूब भाते हैं ऐसे जायके

Friday, Aug 07, 2015 - 09:47 AM (IST)

कहते हैं किसी के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। शायद इसलिए जब किसी अपने का दिल जीतना होता है या उसे अपने मन की कोई इच्छा पूरी करवानी होती है तो हम उसे उसके प्रिय भोजन खिलाते हैं। कुछ ऐसे जायके हैं, जो आम संसारिक मनुष्य को ही नहीं भगवान को भी खूब भाते हैं। भगवान अपने भक्त की भक्ति और प्रेम देखते हैं की किस भावना से उनका भक्त उन्हें भोग लगा रहा है।  आईए जानें कुछ ऐसे जायके जो खूब भाते हैं भगवान को -

1. श्री हरि विष्णु को खीर और सूजी का हलवा प्रिय है।
 
2. गणपती बप्पा को मोदक अथवा लड्डू प्रिय हैं।
 
3. श्री कृष्णचन्द्र को मक्खन-मिश्री प्रिय है।
 
4. महादेव को भांग प्रिय है।
 
5. देवी अन्नपूर्णा को अन्न से बने पदार्थ जैसे- पायसम अथवा खीर प्रिय हैं।
 
6. लक्ष्मी माता को सफेद रंग से बनी मिठाईयां प्रिय हैं।
 
7. राम भक्त हनुमान जी को चना, गुड़ अथवा लड्डू प्रिय हैं।
Advertising