टावर लगवाने के नाम पर 1 लाख रुपए की धोखाधड़ी

Sunday, May 24, 2015 - 01:00 AM (IST)

कैथल : गांव सौंगल निवासी रामकुमार ने राजौंद पुलिस को शिकायत दी है कि कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर टावर लगवाने की एवज में उससे धोखाधड़ी की है। रामकुमार ने बताया कि आरोपियों ने एक न्यूज पेपर में विज्ञापन दिया था कि टावर लगवाएं और लाखों रुपए किराया पाएं। इसीलिए उसने अपनी जमीन पर टावर लगवाने के लिए उनसे संपर्क किया था। 
 
 
आरोपियों ने धीरे-धीरे करके अपने खाते में 1,09,300 रुपए डलवा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूजा मल्होत्रा, सतबीर सिंह, दीपक शर्मा निवासी डी.एल.एफ. बिल्डिंग फेस-2 गुडग़ांव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
 
Advertising