जमीनी विवाद में अपनों को ही कर डाला लहुलुहान

Wednesday, May 20, 2015 - 09:43 PM (IST)

चरखी दादरी : नगर की एम.सी. कालोनी में जमीनी विवाद को लेकर करीब आधा दर्जन हमलावरों ने एक मकान में घुसकर सो रहे परिवार पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले में दंपति सहित उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने सभी को उपचार के लिए नगर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से ङ्क्षचताजनक हालत को देखते हुए उसे रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। नगर की एम.सी. कालोनी निवासी नसीब का अपने चचेरे भाई रघबीर के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसके कारण दोनों के बीच कहासुनी चलती रहती थी। 
 
मंगलवार सायं नसीब खाना खाने के बाद पत्नी सुनीता व बेटे राहुल के साथ सो रहा था। नसीब ने बताया कि देर रात्रि उसका चचेरा भाई रघबीर अपने कुछ साथियों के साथ लाठी, डंडों से लैस होकर उनके मकान में आ पहुंचा। वह कुछ समझ पाता इससे पूर्व उन्होंने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में नसीब, उसकी पत्नी सुनीता व बेटा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों का आता देख आरोपी युवक अपने वाहन सहित फरार हो गए। पड़ोसियों ने सभी को उपचार के लिए नगर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। नसीब ने अपने चचेरे भाई रघबीर पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। 
Advertising